फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pila pani peekar log beemar

पीला पानी पीकर बीमार हो रहे लोग

Mon, 25 Apr 2022 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
pila pani peekar log beemar
झांसी। गंदा और बदबूदार पानी पीने की वजह से नगरा में बच्चे से लेकर बड़े तक बीमार हो गए हैं। बीमारी के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। जबकि, गंदे पानी की समस्या को अमर उजाला करीब एक सप्ताह से उठा रहा है। प्रशासन के अफसरों के बेपरवाह रवैये ने हालात और बिगड़ दिए हैं।
विज्ञापन

नगरा में पिछले एक सप्ताह से नलों से गंदा और पीला पानी आ रहा है। पानी से बदबू भी खूब आ रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हीरापुरा, महावीरन, कैलाश मंदिर, गुरुद्वारा, तुलसीनगर, प्रतापपुरा, रतनपुरा आदि इलाकों के लोग इस पानी को पीने से बीमार हो गए हैं। किसी को उल्टी-दस्त हो रहे हैं तो किसी को पेट में दर्द। अधिकतर लोगों में गला चोक होने की समस्या सामने आई। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि पानी इतना गंदा है कि बाल्टी, टंकी में भरने पर नीचे गंदगी जम जाती है। रंग पीला है और बदबू की वजह से इससे नहाने तक का मन नहीं करता है। कई लोग तो घरों के आसपास लगे हैंडपंप से पेयजल का पानी भरकर ला रहे हैं। ऐसे में हैंडपंपों में भी दिनभर लोगों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

बीमार भाई-बहन ने कम किया खाना
गुरुद्वारा मुहल्ला निवासी भाई-बहन कृष्ण (5) और आशी सिंह (8) को तीन दिन से उल्टियां और दस्त हो रहे हैं। इस कारण वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। दोनों बच्चे दिन भर घर पर सुस्त पड़े रहते हैं। खाना-पीना भी कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरे एक्वेरियम की तो मछली तक मर गईं’
नगरा के गुरुद्वारा मुहल्ले के दुकान संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि गंदे पानी की वजह से उनके एक्वेरियम की कुछ मछलियां तक मर गई हैं। तब से एक्वेरियम में हैंडपंप का पानी डालना शुरू कर दिया है।
क्षेत्रवासियों ने सुनाया दर्द
....................................
एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है। इस पानी से तो घर वालों का नहाने तक का मन नहीं करता है। पानी से पेट में दर्द, गले में खरास हो गई है। - माधुरी शर्मा।
पीला पानी पीने से पति बीमार हो गए हैं। एक सप्ताह बाद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं हो पाई है। फिटकरी डालने पर भी पानी साफ नहीं हो रहा है। - मधु झा।
गंदे पाने की वजह से घर के लोगों को पेट में समस्या हो गई है। उल्टियां हो रही हैं। अब तीन बार उबाल कर पानी पी रहे हैं। समस्या जल्द दूर हो। - मंजू झा।
कई दिनों से पानी में गंदगी और बदबू आ रही है। ये पानी पीने से भाभी को तीन दिन पहले पूरी रात उल्टियां हुईं। अभी भी वो पूरी तरह ठीक नहीं हैं। - शोभा सिंह।
गंदे पानी की वजह से परिवार के लोगों का पेट खराब हो गया है। उल्टियां-दस्त से बुरा हाल है। विभाग जल्द समस्या दूर कर साफ पानी की सप्लाई करे। - संतोष साहू।

मुहल्ले के कई लोग गंदा पानी पीने से बीमार हो गए हैं। जिस पानी को देखने की इच्छा नहीं होती, मजबूरी में उसका उपयोग करना पड़ रहा है। - राजकुमार शर्मा।
पानी में केमिकल की मात्रा बढ़ाई गई है। इसके अलावा पानी की टंकियों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही साफ पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। - आरएस बादलीवाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed