फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Phone kept ringing in the control room, officers kept running

Jhansi News: कंट्रोल रूम में घनघनाते रहे फोन, दौड़ते रहे अधिकारी

Fri, 05 May 2023 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Phone kept ringing in the control room, officers kept running
झांसी। कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में गुरुवार को दिन भर फोन घनघनाते रहे। किसी ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत की तो किसी ने प्रत्याशी पर धमकाने का आरोप लगाया। शिकायत आते ही जानकारी अफसरों को देकर समस्या का निस्तारण कराया गया। शाम छह बजे तक 31 शिकायतें कंट्रोल रूम पहुंचीं।
विज्ञापन

वार्ड-31 के एक युवक ने कंट्रोल रूम में फोन करके शिकायत की कि एक निर्दलीय प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए लोगों का धमका रहा है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। वार्ड-39 के राहुल तिवारी ने कंट्रोल रूम में ईवीएम में फेवीक्विक डालने की शिकायत की। सीडीओ ने समस्या का निस्तारण कराया। कुछ लोगों ने मारपीट और फर्जी मतदान की शिकायत भी की। इनके अलावा, 20 से ज्यादा शिकायतें वोटर लिस्ट में नाम न होने की पहुंचीं। कुछ लोगों ने ईवीएम खराब होने की भी शिकायत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed