फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   phir tikat ko nahin lagana hoga lain mein No tickets will embark again in line

फिर टिकट को नहीं लगना होगा लाइन में

Thu, 24 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 phir tikat ko nahin lagana hoga lain mein No tickets will embark again in line
train jhansi hindi news - फोटो : demopic
झांसी। यात्रियों को अब स्टेशन पर पहुंच कर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अनारक्षित टिकट कार्यालयों में जल्द ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगेंगी।  योजना को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभागों ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने मंडल के झांसी, ग्वालियर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की मंजूरी दे रखी है। इन मशीनों को लगाने के लिए रेलवे के इलेक्ट्रिक, एसएनटी व इंजीनियरिंग विभाग ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। ठेकेदार स्तर पर मशीनें भी खरीद ली गई हैं। इन मशीनों के लगने पर यात्री एटीएम की तरह अनारक्षित टिकट निकाल सकेंगे। इसके अलावा यात्री मेट्रो की तरह स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगे। इस कार्ड की मदद से टिकट निकल आएगा और अपने आप पैसे भी कट जाएंगे। सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को भी कार्ड इश्यू होंगेे। सेवानिवृत्त कर्मचारी साढ़े नौ सौ रुपये के कार्ड पर एक हजार रुपये के टिकट निकाल सकेंगे। वह दूसरे यात्रियों को भी टिकट लेकर दे सकेंगे, इससे उन्हें साढ़े नौ सौ रुपये के कार्ड पर पचास हजार रुपये का फायदा होगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि रेलवे स्टेशन की बुकिंग खिड़कियों पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए लगने वाली कतार की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेल प्रशासन ने शहर के अंदर जगह-जगह जन सेवक बुकिंग केंद्र अवश्य खोल दिए हैं, मगर इसके बाद भी अधिकांश यात्री स्टेशन पर ही आकर टिकट लेते हैं। खासकर तब जब स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों के रवाना होने का समय होता है, उस समय खिड़कियों पर टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। मशीन के लगने पर बुकिंग काउंटरों पर ओवर चार्ज की शिकायतें व कतार में लगने के दौरान होने वाली परेशानी से यात्री बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बुकिंग काउंटर हो जाएंगे बंद
इन मशीनों के लगने पर रेल प्रशासन कुछ बुकिंग काउंटरों को बंद कर देगा। यहां से फ्री होने वाले स्टाफ को सीनियर डीसीएम कार्यालय में खाली पड़े पदों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed