{"_id":"603d54d38ebc3ec86f6c0ba2","slug":"petrol-rate-increase-jhansi-news-jhs189825849","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा होने के बाद भी घटने की जगह बढ़ गई पेट्रोल की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा होने के बाद भी घटने की जगह बढ़ गई पेट्रोल की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पेट्रोल की कीमतें नित नई ऊंचाइयां छू रहीं हैं। बावजूद, जिले में इसकी बिक्री में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि बढ़ गई है। पिछले माह जिले में सात लाख लीटर पेट्रोल की ज्यादा बिक्री हुई। बढ़ी हुई खपत में अहम हिस्सा मध्य प्रदेश की गाड़ियों का रहा। मप्र के मुकाबले यहां सस्ता होने की वजह से वहां की गाड़ियां भी यहां से तेल भरा रही हैं।
पेट्रोल की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। 15 जनवरी में 84.03 रुपये प्रति लीटर थी और 15फरवरी को ये दाम बढ़कर 83.32 पर पहुंच गए थे। जबकि, एक मार्च को कीमत 88.92 रुपये रही। यानी कि डेढ़ माह में पेट्रोल के दामों में 4.89 रुपये प्रति लीटर की तेजी दर्ज की गई है। माना जा रहा था कि दाम बढ़ने से पेट्रोल की बिक्री में कमी आएगी। इससे डीलर भी चिंतित थे। लेकिन, कमी की जगह बिक्री बढ़ गई है। जिले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 125 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे जनवरी माह मेें एक करोड़ दो लाख लीटर पेट्रोल की खपत हुई थी, वहीं फरवरी में एक करोड़ नौ लाख लीटर पेट्रोल बिका। बिक्री में सात लाख लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
इसकी बढ़ी वजह मप्र के मुकाबले झांसी पेट्रोल का काफी सस्ता होना बताई जा रही है। एक मार्च को जहां झांसी में पेट्रोल की कीमत 88.92 रुपये प्रति लीटर रही, तो वहीं झांसी सटे मप्र के दतिया में 99.83 तथा शिवपुरी में इसके भाव 100.57 रुपये प्रति लीटर रहे। चूंकि, झांसी की सीमाएं मप्र से सटी हुई हैं। ऐसे में वहां की गाड़ियां भी झांसी में ही तेल भरा रही हैं। झांसी से गुजरने वाली मप्र की गाड़ियां यहां से फुल टैंक कराकर जाती हैं, वहीं तमाम लोग अपनी गाड़ियों में तेल डलवाने के लिए सीमा से सटे झांसी के पेट्रोल पंपों तक आते हैं।
विज्ञापन
19 पंप हैं मप्र की सीमा से सटे
झांसी। झांसी में 125 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 19 पंप ऐसे हैं, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों की सीमाओं से सटे हुए हैं। झांसी के इन पंपों और मध्य प्रदेश की सीमा के बीच महज तीन से आठ किमी तक का ही फासला है। इनमें से चार पंप मप्र के दतिया जिले के पास, पांच दतिया के उन्नाव कस्बे के पास, चार शिवपुरी के पास, तीन निवाड़ी और तीन पंप मप्र की टीकमगढ़ जिले की सीमाओं से सटे हुए हैं। इन पेट्रोल पंपों पर दिन भर मप्र की गाड़ियों में तेल भरवाने के लिए लोग आते हैं। इसके अलावा यहां से गुजरकर मप्र की ओर जाने वाली गाड़ियां भी यहां से ही तेल भराकर जाती हैं।
बीपीसी और आईओसी का डिपो होने की वजह से झांसी में कीमतें में अन्य जिलों के मुकाबले हमेशा थोड़ा कम रहती हैं। वहीं, झांसी सभी ओर से मप्र की सीमाओं से घिरा है। मप्र में झांसी के मुकाबले कीमतें कहीं अधिक हैं। ऐसे में वहां की गाड़ियां यहां तेल भराने आती ही हैं। साथ ही यहां से गुजरने वाले एमपी के वाहन भी यहीं से फुल टैंक कराके जाते हैं। यही वजह है कि पेट्रोल की बिक्री में उछाल है।
- राजीव बब्बर, अध्यक्ष - झांसी पेट्रोल - डीजल डीलर एसोसिएशन
जिले में गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोज दर्जनों की संख्या में नए दोपहिया व चौपहिया वाहन सड़क पर उतरते हैं। चौपहिया वाहनों में भी पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है। यही वजह है कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद भी इसकी बिक्र्री बढ़ती जा रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम बढ़ने का लाभ भी झांसी के पंपों को मिल रहा है। यहां से तेल भरवाने वाले एमपी के वाहनों की संख्या भी बढ़ी है।
- बृजबिहारी उदैनिया, पेट्रोल - डीजल डीलर
पेट्रोल के दाम (01 मार्च)
..........................................
झांसी - 88.92
दतिया - 99.83
शिवपुरी - 100.57