फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Petrol prices reduced, but still inflation on vegetables

पेट्रोल के दाम कम हुए, मगर सब्जियों पर अब भी महंगाई

Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Petrol prices reduced, but still inflation on vegetables
झांसी। पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही दस से पंद्रह रुपये प्रति लीटर तक कम हुए हों, लेकिन त्योहार के बाद भी सब्जियों के दामों में गिरावट नहीं हो सकी है। दीपावली के बाद भी आलू टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों के दाम सातवें आसान पर हैं। जिसके चलते लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व की शुरूआत से लेकर अंत तक खाद्य सामग्री के साथ ही सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर रहे। माना जा रहा था कि त्योहार के बाद सब्जियों के दामों में कमी होगी। लेकिन त्योहार निपटने के बाद भी सब्जियों के दामों में कोई राहत नहीं मिल सकी है। थोक बाजारों में सब्जियों के दाम यथा स्थिति में होने के कारण शहर की सब्जी मंडियों में भी पहले की तरह की सब्जियों की बिक्री की जा रही है। थोक सब्जी विक्रेता अनीस राईन ने बताया कि आवक कम होने के कारण सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। अगले माह से सब्जियों के दाम कम होने की संभावना है। हालांकि वर्तमान में कई सब्जियों के दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन

सब्जियां दाम (पहले) दाम (अब)
टमाटर 70 70
आलू 40 40
सेम 60 60
भिंडी 50 40
बैंगन 40 40
गोभी 60 60
मेथी 60 60
लौकी 50 50
बंद गोभी 40 60
खीरा 60 50
दीपावली पर्व की खरीदारी ने तो पहले ही लोगों का दम निकाल लिया है। अब सब्जियों के दाम भी कम नहीं हो रहे है। लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा, गृहणी
जानकारों द्वारा बताया जा रहा था कि दीपावली के बाद काफी हद तक सब्जियों के दाम में गिरावट होगी। लेकिन दाम तो कोई भी अंतर दिखाई नहीं दे रहा है।
साधना, गृहणी
खाद्य सामग्री और सब्जियों के दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। दीपावली के त्योहार के बाद दाम कम होने की उम्मीद थी लेकिन दाम जस के तस हैं।
क्रांति, गृहणी
तेल और खाद्य सामग्री के दाम तो लगातार बढ़ ही रहे थे। त्योहार के बाद सब्जियों के दाम कम होने की काफी उम्मीद थी। लेकिन दामों में कोई भी फर्क नहीं आया है।
शगुफ्ता, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed