{"_id":"61688e6279952924a8020a60","slug":"petrol-price-hiked-again-in-six-days-beyond-101-jhansi-news-jhs206614692","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल: छह दिन में फिर बढ़े दाम, 101 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल: छह दिन में फिर बढ़े दाम, 101 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पेट्रोल की कीमतों में लगी आग से हर वर्ग झुलस रहा है। लगातार छह दिन पेट्रोल के दामों मेें एक रुपये का इजाफा हुआ। झांसी में बृहस्पतिवार को पेट्रोल के दाम 101.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.24 रुपये प्रति लीटर रहे। पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर किचिन से लेकर कारोबार तक पड़ रहा है।
महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर इसका खासा असर पड़ा है। बीते पांच दिनों में पेट्रोल के दाम में एक से डेढ़ रुपये तो वहीं, डीजल में 25 से 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। लोगों का कहना है कि तेल के लगातार दाम आसमान छूने से बजट बिगड़ता जा रहा है।
एक सप्ताह में इस तरह बढ़े तेल के दाम
तारीख पेट्रोल डीजल
9 अक्तूबर 101.01 92.99
10 अक्तूबर 101.31 93.36
11 अक्तूबर 101.09 93.24
12 अक्तूबर 101.09 93.24
13 अक्तूबर 101.09 93.24
14 अक्तूबर 101.39 93.24
बोले लोग- बिगड़ गया बजट
------------------------------
पेट्रोल, डीजल के महंगे होने से घर का बजट बिगड़ गया है। पहले कम पैसे में काम चल जाता था। अब पूरे महीने के लिए पेट्रोल को ही तीन हजार रुपये निकालने पड़ते हैं। - बीएल भास्कर
विज्ञापन
मेरे घर का राशन जितना महंगा नहीं है। उससे ज्यादा महंगा तो पेट्रोल हो गया है। जितने रुपये मुझे राशन लेने के लिए खर्च करने पड़ते हैं उससे ज्यादा पेट्रोल खरीदने में खर्च होते हैं। - फैजल
सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वैसे ही कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे में महंगाई के लगातार बढ़ने से परिवार चलाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। - रवि
सरकार को जरुरत की सामग्री पर रेट नहीं बढ़ाने चाहिए। अगर उन्हें रेट बढ़ाने हैं तो ऐसी चीजों पर बढ़ाएं जिससे आम-आदमी की जेब पर कोई असर न पड़े। - राजीव जैन
पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके चलते दिक्कत बढ़ती जा रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। - दीपक पाठक
पेट्रोल के रेट इतने कभी नहीं हुए। एक लीटर पेट्रोल दो दिन भी नहीं चल पाता। बढ़ते दामों से बजट बिगड़ता जा रहा है। दिक्कत हो रही है।- रजत उदैनिया
सरकार को पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाने के प्रयास करने चाहिए। त्योहार के आसपास बढ़ती महंगाई से दिक्कत बढ़ती जा रही है।- राज बाधवा
पेट्रोल के दाम बढ़ने से हर कारोबार प्रभावित हो रहा है। ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ने से महंगाई बढ़ती जा रही है। सब्जियां तक महंगी हो गई हैं। -जय प्रकाश