फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People's hair starts falling rapidly during the rainy season

Jhansi News: बारिश के मौसम में तेजी से झड़ने लगे लोगों के बाल

Sun, 22 Jun 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
People's hair starts falling rapidly during the rainy season

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बरसात में तेजी से बाल झड़ने लगे हैं। न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी इससे परेशान है। यही वजह है मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में बाल झड़ने की समस्या लेकर रोगी आने लगे हैं। शनिवार को भी करीब 37 रोगी उपचार के लिए आए।




त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश के मौसम में बालों के झड़ने की वजह बारिश का पानी है। भले ही प्राकृतिक रूप से बारिश का पानी शुद्ध होता है मगर वातावरण में प्रदूषण की वजह से बालों के लिए घातक होता है। यही नहीं, उमस की वजह से सिर में नमी बनी रहती है, जिससे बालों की जड़ों में सूजन आ जाती है। सूजन आने की वजह से जड़ कमजोर हो जाती है, जिससे बाल पोंछने, कंघे से बनाते समय बाल टूटने लगते हैं। खास बात यह भी है कि बारिश के मौसम में बालों का विकास चक्र पूरा होता है, जिसे टेलोजन एफ्लुवियम कहते हैं। इसमें बाल झड़ते हैं मगर फिर से निकल आते हैं।
विज्ञापन


- बाल झड़ने से रोकने के लिए यह करें



0- बारिश के पानी में भींगने से बचें

0- नमी से बचने के लिए हवा में रहे



0- तौलिया आदि से सिर रगड़े नहीं

0- डेंड्रफ होने पर समुचित उपचार लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed