फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People started donating medicines, now they will work in the treatment of others

दवाएं दान करने लगे लोग, अब दूसरों के इलाज में आएंगी काम

Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
People started donating medicines, now they will work in the treatment of others
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए दवा से दुआ अभियान के तहत शहर के कई मेडिकल स्टोरों में ड्रॉप बॉक्स रखवाए गए हैं। इन बॉक्स में लोगों ने घरों में रखी बची दवाओं को दान करना शुरू कर दिया है। अब ये दवाएं दूसरों के इलाज में काम आएंगी।
विज्ञापन

आपके घरों में कई दवाएं ऐसी होती हैं, जो इलाज पूरा हो जाने के बाद बच जाती हैं। इन दवाओं को कई लोग फेंक देते हैं। मगर आपके लिए गैर जरूरी हो जाने वाली दवाएं अब जरूरतमंदों के काम आ सकेंगी। दवा से दुआ अभियान के तहत इन दवाओं को आप मेडिकल स्टोरों में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रखवाए गए ड्रॉप बॉक्स में दान कर सकते हैं। ड्रॉप बॉक्स में आने वाली दवाओं की छटनी कराकर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। कई लोगों ने इस अभियान से जुड़कर दवाओं को दान करना शुरू भी कर दिया है। आप भी अनुपयोगी दवाओं को इन बॉक्स में दान करके जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

यहां लगाए गए हैं ड्रॉप बॉक्स
मेडिकल स्टोर का नाम स्थान
न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर मिनर्वा चौराहा
विजय केमिस्ट मेडिकल कॉलेज के सामने
मनीषा मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज के सामने
जीबी मेडिकल एजेंसी रामराजा दवा बाजार, गोविंद चौराहा रोड
मोदी मेडिकोज रामराजा दवा बाजार, गोविंद चौराहा रोड
विजय मेडिकल स्टोर जिला अस्पताल के पुराने गेट के सामने
सुमन मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed