फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People in Samthar staged a protest over power outages.

Jhansi News: समथर में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
People in Samthar staged a protest over power outages.
बोले- बिजली की कमी से जल संकट भी हुआ, खेतों की सिंचाई भी प्रभावित
विज्ञापन

- सुचारू आपूर्ति का भरोसा देकर विभागीय अफसरों ने शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी

समथर। बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोगों व किसानों ने सोमवार को समथर पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अफसरों ने उन्हें व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया।
इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब चार बजे से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। लगभग 29 घंटे बाद रविवार रात करीब नौ बजे बिजली आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन यह राहत भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। रविवार रात करीब 12 बजे नई बस्ती मोहल्ले में विद्युत केबल जल जाने से एक बार फिर बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरी रात क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से खेतों की सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नगरवासियों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, जिससे बिजली गुल हो जाती है। एक बार बिजली जाने के बाद उसके आने का कोई समय निर्धारित नहीं रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी और अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। किसानों ने विद्युतापूर्ति में सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर किसान नेता सुरजीत राजपूत, बब्बूराजा गुर्जर, मुदित महाटोलिया, असेंद्र सिंह, मनोज वनरसिया, शिशुपाल सिंह, सोनू, जितेंद्र दुबे, अमर पाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

वहीं, बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी मोंठ सौरभ राय ने बताया कि विद्युत वितरण व्यवस्था तीन फीडरों में बांटी गई है। दस घंटे एक फीडर को बिजली दी जाएगी। इस पर किसानों ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed