फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people commes in baba urs programme

बाबा धाम के उर्स पर उमडे़ मुरीद

Sat, 01 Jun 2019 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
people commes in baba urs programme
बाबा धाम उर्स - फोटो : amarujala
झांसी।
विज्ञापन

 चित्रा चौराहा स्थित बाबा धाम पर हजरत कुतबुल आफताब सैयद ऐवज अली शाह (स्टेशन वाले बाबा)  का 40 वां उर्स आयोजित हुआ। सुबह बबीना के लिए चादर शरीफ भेजी गई।  वहीं रात में कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर के चांद अनवर और उनके साथियों ने और दिल्ली की बेबी वारसी व उनके साथियों ने कव्वालियां सुनाई। कार्यक्रम देर रात तक चला।

चांद अनवर ने अली मौला अली मौला.... को गाया, तो बेबी वारसी ने ये हिंदुस्तान की मिट्टी है, यहां तो ऐसा होता है, मुसलमान और हिंदु बैठ कर इफ्तारी करते हैं... को सुनाया। इससे पहले बाबा के मुरीदों ने बाबा साहब के आस्ताने पर चादर चढ़ाई और देश में सुख शांति की कामना की। वहीं लोगों में लंगर का वितरण हुआ। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन,  डा. नीति शास्त्री, डा. अरुण सिंह, आरएस यादव, पूजा सैनी, आशा पटेल, सीपरी व्यापारी नेता चौधरी फिरोज, संतोष साहू, प्रभु दयाल, जीएल बबलू, नाजिम उद्दीन मकरानी, भरत यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed