फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people back on work after diwali celebration, trains full

लौटे परदेशी, उमड़ा रेला, पुणे जाने वाली ट्रेनों में एक मिनट में भरी सीटें

Sun, 22 Oct 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 22 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
people back on work after diwali celebration, trains full
railway jhansi news - फोटो : demo pic
दीपावली के बाद अब दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों में लौटने की जल्दबाजी है। जो लोग समय पर टिकट नहीं बनवा पाए, अब वो शनिवार को तत्काल में रिजर्वेशन कराने के लिए मशक्कत करते रहे। पुणे जाने वाली ट्रेनों में तो एक मिनट से कम समय ही तत्काल की सीटें भर गईं। आरक्षण कार्यालय में तत्काल में टिकट बनवाने के लिए लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


दीपावली मनाने के बाद अब दूसरे शहर में रोजगार व शिक्षा ग्रहण करने वाला हर व्यक्ति काम पर लौटना चाहता है। चूंकि, बिना आरक्षण के ट्रेन में यात्रा करना मुसीबत से कम नहीं है, इस कारण जो लोग समय रहते आरक्षण नहीं करा सके अब उनके पास एक दिन पहले मिलने वाला तत्काल टिकट ही विकल्प है। यही कारण है कि शनिवार से तत्काल टिकट की मांग बढ़ गई है। तत्काल में आरक्षण पाने के लिए यात्री तड़के ही आरक्षण कार्यालय के बाहर कतार में लग गए। सुबह 7.30 बजे आरक्षण कार्यालय का गेट खुलते ही टोकन की कतार में लगने के लिए मारामारी मच गई।  इससे काफी समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सुबह 9.30 बजे टोकन मिलना शुरू होने पर दोपहर बारह बजे तक ही स्थिति सामान्य बन सकी। हालांकि, तत्काल आरक्षण में सीटों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश लोगों को मायूस लौटना पड़ा। पुणे की तरफ जाने वाली ट्रेनों में एक मिनट से भी कम समय में सीटें भर र्गइं। झांसी से होकर पुणे के लिए गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस, यशवतपुर संपर्क क्रांति, गोवा एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस जाती हैं।
विज्ञापन


 पैसेंजर ट्रेनों में नहीं पैर रखने की जगह
भाई दूज के चलते शनिवार को छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली पैसेंजर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं रही। इतना ही नहीं, झांसी- लखनऊ पैसेंजर के रद होने के कारण झांसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री भूसे की तरह घुसे रहे। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह झांसी- लखनऊ इंटरसिटी, झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी- बांदा पैसेंजर, झांसी- टीकमगढ़ पैसेंजर के रवाना होने से पूर्व यात्रियों में ट्रेन के अंदर घुसने के लिए धक्कामुक्की होती रही। तकनीकी कारणों से झांसी- आगरा पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed