फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People are upset due to lack of water in Siddheshwar Nagar

Jhansi News: सिद्धेश्वर नगर में पानी न मिलने से लोग परेशान

Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to lack of water in Siddheshwar Nagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सिद्धेश्वर नगर समेत आईटीआई कॉलोनी के आसपास रहने वाले हजारों लोग पानी न मिलने से परेशान हैं। यहां हैंडपंप से भी पानी नहीं मिल रहा। इस वजह से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर के बाहरी क्षेत्र में बसे सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई कॉलोनी में लगभग आठ से दस हजार लोग रहते हैं। मोहल्ले में पानी की समस्या है। स्थानीय लोगों का कहना है यहां पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होती। इस वजह से पीने का पानी भी नहीं मिलता। जलस्तर नीचे होने से हैंडपंप भी पानी नहीं दे पाते। जो हैंडपंप चल रहे हैं, वह भी पानी कम देने लगे हैं। स्थानीय निवासी राजीव राजपूत, नीलेश विश्वकर्मा, सुभाष चंदेल, रमेश साहू समेत अन्य लोगों का कहना है कि नई पाइप लाइन से भी दर्जनों घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

सभी घरों में बोरिंग भी काम नहीं कर रही। किसी घर में पर्याप्त पानी है, लेकिन किसी- किसी घर में बोरिंग का पानी भी बहुत कम आ रहा है। दो बाल्टी आने के बाद बोरिंग को पंद्रह मिनट के लिए बंद करना पड़ता है। इसके बाद फिर दो बाल्टी पानी मिल पाता है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी के टैंकर भी सभी जगह नहीं पहुंच रहे हैं। केवल चुनिंदा स्थानों पर ही जा रहे हैं। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार का कहना है कि जल संस्थान की ओर से नियमित आपूर्ति हो रही है। नई पेयजल लाइन के आरंभ होने पर जिन इलाकों में पानी नहीं जा रहा, वहां भी आपूर्ति आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed