{"_id":"5eb17c328ebc3e90561079e8","slug":"peon-committed-suicide-after-talking-to-his-wife-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फोन कर चपरासी ने पत्नी से कहा नौकरी चली गई है, कुछ देर बाद फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फोन कर चपरासी ने पत्नी से कहा नौकरी चली गई है, कुछ देर बाद फांसी पर झूला
Tue, 05 May 2020 08:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार दोपहर दीनदयाल सभागार में तैनात एक चपरासी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि दो दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
बरुआसागर थाना इलाके में रहने वाले दीपक रायकवार (30) करीब 19 साल से दीनदयाल सभागार में चपरासी के पद पर तैनात था। वर्तमान में वो दीनदयाल सभागार के पीछे बने आवसीय कमरे में अकेला रहता था।
आरोप है कि 2 दिन पहले उसे विभाग ने नौकरी से निकाल दिया, इससे वो तनाव में आ गया। मंगलवार की दोपहर पत्नी को फोन कर बोला कि नौकरी चली गई है, अब क्या होगा। इतना कहकर फ़ोन काट दिया।
विज्ञापन
पत्नी ने वापस फोन किया, लेकिन दीपक ने फोन नहीं उठाया। इसी बीच दीपक ने कमरे में तौलिया से लटककर फांसी लगा ली। कई बार फोन न उठने से घबराई पत्नी ने आईटीआई इलाके में रहने वाले रिश्तेदार को बताया।

खबर मिलते ही वो दीपक के कमरे में पहुंचे, जहां उसको फांसी के फंदे पर लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।