फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pento and OHE line of Prayagraj Express broken, rail traffic affected for eight hours

Jhansi News: प्रयागराज एक्सप्रेस का पेंटो और ओएचई लाइन टूटी, आठ घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

Fri, 26 Apr 2024 05:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Pento and OHE line of Prayagraj Express broken, rail traffic affected for eight hours
झांसी-बीना रेल मार्ग पर आठ घंटे बाद बहाल हो पाया यातायात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर-जाखलौन। झांसी-बीना रेलमार्ग पर धौर्रा और जाखलौन के बीच में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस का पेंटो और ओएचई तार टूटने से अप और डाउन दोनों रूटों पर ट्रेनों का आवागमन करीब आठ घंटे तक बाधित बना रहा। इस दरम्यान दो दर्जन ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि महामना एक्सप्रेस और मेमो को निरस्त कर दिया गया। वहीं, कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह नौ बजे बाद रेल यातायात बहाल हो पाया।
जाखलौन स्टेशन से ट्रेन संख्या 14166 प्रयागराज एक्सप्रेस रात एक बजे अप लाइन पर रवाना हुई थी। इसके 10 मिनट बाद कुछ दूर आगे चलने पर ट्रेन खंभा नंबर 1020/11 पर पहुंचकर रुक गई। ट्रेन स्टाफ द्वारा जांच करने पर ट्रेन का पेंटो टूटा पाया गया। इसके बाद ओएचई लाइन भी टूटी पाई गई। सूचना पर रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। सड़क मार्ग से डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टावर वैगन तकरीबन ढाई बजे मौके पर पहुंचा। इसके बाद रात 3.53 बजे डाउन लाइन का ब्लॉक खत्म किया गया और पहला बाक्स वैगन डाउन लाइन से सुबह पांच बजे निकाला गया। सुबह सवा नौ बजे मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया गया। इसके बाद वंदेभारत एक्सप्रेस को डाउन लाइन से निकाला गया। जबकि, अप लाइन से सुबह 9.33 बजे झेलम एक्सप्रेस निकाली गई। इस दरम्यान ट्रेनों को ललितपुर, बबीना, तालबेहट, बीना में रोका गया। इस गड़बड़ी की वजह से रेलवे यातायात करीब आठ घंटे तक प्रभावित रहा। ट्रेनों को पायलट कर तीसरी लाइन से गुजारा गया। वहीं, अप लाइन पर ब्रेक डाउन के चलते 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस व 01820 मेमो को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

000000000
ये ट्रेनें देरी से चलीं
प्रयागराज एक्सप्रेस का पेंटो और ओएचई लाइन टूटने से 12533 पुष्पक एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 12184 भोपाल सुपर फास्ट, 22130 तुलसी सुपर फास्ट, 22537 कुशीनगर, 19166 साबरमती एक्सप्रेस, 11058 पठानकोट, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 12192 श्रीधाम एक्सप्रेस, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 12107 सीतापुर सुपरफास्ट, 01026 बलिया एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12121 संपर्क क्रांति, 14320 बरेली-इंदौर, 22692 बंगलुरु राजधानी, 18478 उत्कल एक्सप्रेस, 22182 जबलपुर गोंडवाना, 12156 शान ए भोपाल, 20806 आंध्र एक्सप्रेस, 04044 स्पेशल ट्रेन देरी से चलीं। जबकि, जीटी एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति, अमृतसर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस को बीना से गुना के रास्ते ग्वालियर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
पेटों और ओएचई लाइन टूटने की जानकारी मिलने पर मौके पर तत्काल तकनीकी टीम पहुंच गई थी। इस दरम्यान ट्रेनों को पायलट कर तीसरी लाइन से निकाला जाता रहा। सुबह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात बहाल हो गया। दो ट्रेनें रद्द की गईं हैं। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
00000000000
फोटो----

मुझे जरूरी कार्य से भोपाल जाना था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण नहीं जा पा रहा हूं। ट्रेनों की हालत बहुत ही खराब हो गई है, पहले सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेन लेट होती हैं, अब गर्मी में भी ट्रेनें लेट हो रहीं हैं। - उमाशंकर चौरसिया, यात्री
00000
फोटो----
मुझे दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था, लेकिन, ट्रेन अब तक नहीं आई है। ऐसे में समय से गंतव्य तक पहुंच पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। - मुकेश, यात्री
00000
पुणे के लिए रिजर्वेशन कराया था, लेकिन अब उसके मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि, ट्रेन घंटों लेट हो चुकी है। बच्चों के साथ बहुत परेशानी हो रही है। - गोकुल, यात्री

000000
फोटो---
ट्रेन पहले ग्वालियर, दतिया और फिर बिजरौठा स्टेशन पर रोकी गई। साथ में 15 लोग यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन लेट होने की वजह से सभी यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। - नाजिम पटेल, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed