{"_id":"61f57857177ee10ce06efbc6","slug":"pension-should-be-restored-important-changes-should-be-made-in-the-education-sector-jhansi-news-jhs213990857","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन हो जाए बहाल, शिक्षा क्षेत्र में हों अहम बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन हो जाए बहाल, शिक्षा क्षेत्र में हों अहम बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विधानसभा चुनाव में हर पार्टी जनता को लुभाने में लगी है। शिक्षक समाज में बदलाव के लिए सबसे अहम किरदार निभाते हैं। शिक्षक चाहते हैं कि पेंशन बहाल हो जाए और शिक्षा क्षेत्र में बदलाव किए जाएं।
शिक्षकों ने कहा कि समाज में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। मगर आज के दौर में शिक्षक से शिक्षण कार्य न कराकर अन्य सभी कार्य कराए जा रहे हैं। शिक्षा गुणवत्ता के लिए शिक्षकों से उम्मीद की जाती है, लेकिन शिक्षकों के हित में कोई सरकार नहीं सोचती। शिक्षक चाहते हैं कि उनको पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। हर बार चुनावों में बस इसके वादे किए जाते हैं, लेकिन अमल कोई नहीं करता। वहीं शिक्षकों का कहना है हर सरकारी कार्य में शिक्षकों को तैनात कर दिया जाता है।
शिक्षकों ने यह भी कहा कि उनको समय से वेतन का भुगतान नहीं होता। साथ ही विभाग को ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन अभी भी भ्रष्टाचार है। पिछले कई वर्षों से शिक्षकों का ब्लाक स्तर पर स्थानांतरण नहीं हुआ है। प्रमोशन भी नहीं हो रहे हैं। अपनी इन मांगों के लिए लगातार शिक्षकों द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है। साथ ही उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा आने वाली योजनाओं का लाभ शिक्षकों को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के कर्मचारी के लिए कई सुविधाएं दी जाती हैं लेकिन उन सुविधाओं के लाभ से शिक्षक वंचित रह जाते हैं। - कौशलेंद्र पाल सिंह
पेंशन पूरी तरह से अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। आज भी कई परिवार ऐसे हैं जो सिर्फ पेंशन के भरोसे ही चल रहे हैं। - कामता प्रसाद
रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी 1 तारीख का इंतजार करते हैं। बुढ़ापे में उनके लिए पेंशन ही उनकी एक मात्र सहारा है। - अजय कुमार
पिछले कई सालों से हम लोगों को पदोन्नत तक नहीं किया गया है, न ही किसी का स्थानांतरण किया गया है। - मोहम्मद आजम
पुरानी पेंशन को लागू होना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षकों पर शिक्षण कार्य के अलावा अन्य बोझ न डाले जाएं। - दिनेश विद्रोही
शिक्षकों से हर सरकार अच्छी शिक्षा की उम्मीद करती है, लेकिन उनसे शिक्षण कार्य छोड़कर बाकी सब कुछ कराया जाता है। - शिवम वर्मा