फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pension not giveb to safaikarmi

पेंशन न मिली, तो सेवानिवृत्ति के बाद भी करती रहूंगी काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
pension not giveb to safaikarmi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
नगर निगम कर्मचारियों की मनमानी से एक महिला सफाई कर्मचारी सालों से  पेंशन पाने के लिए भटक रही है। कभी उसकी पत्रावली गायब हो जाती है, तो कभी  लेखा परीक्षा विभाग की आपत्ति बताकर आवेदन को खारिज कर दिया जाता है। ऐसे  में महिला सफाईकर्मी ने अब सेवानिवृत्ति के बाद भी काम करने का एलान कर दिया है। नगर निगम में कार्यरत नियमित सफाई कर्मचारी रामदेवी ने नगर आयुक्त को  शिकायती पत्र सौंपा है। महिला ने बताया कि उसके पति परशुराम की नगर निगम  में सफाईकर्मी और कार्यवाहक  वाहन चालक थे। जिनकी साल 1995 में मृत्यु हो  गई। जिसके बाद मृतक आश्रित के तौर पर उसकी बेटी सरिता को सेवा में लिया  गया। लेकिन आज तक महिला सफाईकर्मी को पति की बीमा राशि और विधवा पेंशन का  भुगतान नहीं किया गया। उसने शिकायत की, तो पता चला कि पत्रावली गायब हो गई  है। जब मामले में एफआईआर कराने की बात कही, तो पत्रावली मिल गई। इस पर निगम  बाबू ने बताया कि पत्रावली पर स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने आपत्ति  लगा दी है। महिला ने फिर बाबू से बात की, लेकिन आज तक आपत्ति का कारण पता  नहीं चला। महिला सफाईकर्मी का कहना है कि उसकी सेवानिवृत्ति 31 मई को हो  रही है, लेकिन पति के बीमा और पेंशन का भुगतान न होने तक वह सेवानिवृत्ति  के बाद भी काम करती रहेगी। साथ ही, निगम से वेतन भी लेंगी। निगम के लिपिक  उसका आर्थिक शोषण कर रहे हैं। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। महिला को पति की मृत्यु के बाद ग्रेच्युटी का भुगतान हो चुका है। स्थानीय  निधि लेखा परीक्षा विभाग ने आपत्ति लगाई है कि मृतक सफाईकर्मी ने 20 साल की  सेवा पूरी नहीं की थी, इसलिए पेंशन देय नहीं है। बीमा भुगतान के निदेशालय  को पत्र लिखा जा चुका है। संतोष परमार, लिपिक पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed