{"_id":"5ade2dca4f1c1b9f098b62e4","slug":"patsala-me-milegi-vot-ki-jankari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशालाओं में मिलेगी मतदान की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशालाओं में मिलेगी मतदान की जानकारी
amarujala
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
vote, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि गांव स्तर पर पाठशालाओं में चुनाव की जानकारी दी जाए। उन्हें बताया जाए कि मतदान न करने से क्या- क्या हानियां हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि स्वीप योजना के अंतर्गत जिलों के स्कूल, कालेज व शिक्षण संस्थाओं में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब (मतदाता साक्षरता समिति) का गठन किया जाए। ऐसा करने से बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के सभी फार्मों व आवेदनों की जानकारी दी जा सकेगी। ईवीएम और वीवी पैट के बारे में भी बताया जा सकेगा। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए मतदान करना जरूरी है, यह जागरूकता भी लानी होगी।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि स्वीप योजना के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का गठन सुपरवाइजर और बीएलओ को करना है, जहां मतदान, मतदाता व पहचान पत्र के आवेदनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों और कालेजों में ईवीएम व वीवी पैट की जानकारी देने के लिए टीमें तैयार कर लें।जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जिले में 167 मतदाता साक्षरता समितियों का गठन कर लिया गया है।