फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pathancoat express standing one and half hour

लगेज यान ओवर लोड, डेढ़ घंटे खड़ी रही पठानकोट एक्सप्रेस

Sat, 17 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
झांसी। लगेज यान में ओवर लोड माल भरा होने के कारण शुक्रवार की सुबह पठानकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 5.45 बजे अमृतसर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस प्लेटफार्म दो पर आकर खड़ी हुई। ट्रेन चालक ने देखा कि इंजन से लगा फ्रंट एसएलआर लगेज यान बफर से नीचे झुका हुआ है। इससे साफ हुआ कि लगेज यान में चार टन से अधिक माल भरा हुआ है।
विज्ञापन


इससे दुर्घटना की आशंका बन सकती थी। इस कारण चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसई सीएंडडब्लू ने लगेज यान को ओवर लोड घोषित कर दिया। सूचना पर सीएंडडब्लू व पार्सल कर्मी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ कर्मियों के देरी से पहुंचने के कारण 6.40 बजे लगेज यान के ताले को तोड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में लगेज यान के अंदर से 64 पैकेज उतार लिए गए। इससे बफर का बैलेंस अपनी स्थिति में आ गया। इसके उपरांत 7.25 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed