फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Path to admission to vacant seats in ITIs to reopen

Jhansi News: आईटीआई में खाली सीटों पर फिर खुलेगा प्रवेश का रास्ता

Tue, 06 Oct 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Path to admission to vacant seats in ITIs to reopen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया का पांचवां चरण छह अक्तूबर से शुरू होगा। अभ्यर्थी 11 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश चौथे चरण के बाद बची रिक्त सीटों के सापेक्ष किया जाएगा।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी पांचवें चरण में नए विकल्प दर्ज करने का अवसर मिलेगा। वहीं, नए अभ्यर्थी भी रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थान और व्यवसाय का विकल्प वरीयता क्रम में भरना होगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर पांचवें चरण के लिए अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान और व्यवसाय का विकल्प चुनना होगा। विकल्पों का पुनर्पंजीकरण नहीं करने पर पूर्व आवेदन में दिए गए विकल्पों के आधार पर ही सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। परिषद ने संस्थानों को रिक्त सीटों की व्यवसायवार जानकारी सूचना पट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed