{"_id":"62dda4cadf48ba3ff37ce044","slug":"passengers-will-not-have-to-wait-the-status-of-electric-buses-will-be-visible-on-the-website-jhansi-news-jhs225439143","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, वेबसाइट पर दिखेगी इलेक्ट्रिक बसों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, वेबसाइट पर दिखेगी इलेक्ट्रिक बसों की स्थिति
विज्ञापन
झांसी। महानगर में संचालित इलेक्ट्रिक बसों के रूट एवं समय सारणी को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। वेबसाइट पर शहर के सभी स्टॉप के साथ ही समय सीमा को दर्शाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के कोछाभांवर से चिरगांव, बरुआसागर, बबीना, रक्सा के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाता है। बसों का समय तय नहीं होने के कारण यात्रियों को बस स्टॉप पर खड़े रहकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम द्वारा बसों की समय सारणी को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर अपलोड़ किया जाएगा। इसके अलावा बसों की लोकेशन को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया जाएगा।
नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए बसों के संचालन की समय सारणी को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर अपलोड़ किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।