{"_id":"643995548044e7fbeb074439","slug":"passengers-should-pay-attention-if-you-come-to-jhansi-then-bring-cold-water-with-you-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-75145-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यात्रीगण ध्यान दें...झांसी आना तो ठंडा पानी साथ लाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यात्रीगण ध्यान दें...झांसी आना तो ठंडा पानी साथ लाना
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर यूं तो यात्री सुविधाआें के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि यहां यात्रियों के लिए ठंडे पानी की भी सुविधा नहीं है। यहां स्टेशन पर लगे सभी प्याऊ से गर्म पानी आ रहा है। ठंडा पानी यात्रियों को खरीदकर पीना पड़ रहा है।
गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। इसके साथ ही पारे का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ रहा है। तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर चुका है। बावजूद इसके, रेल प्रशासन की ओर से अब तक यात्रियों के लिए स्टेशन पर ठंडे पानी का इंतजाम नहीं किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर आठ प्याऊ बने हुए हैं। लेकिन, नल गर्म पानी उगल रहे हैं। खासतौर पर दोपहर में नलों का पानी काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को ठंडे पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ जाती है। मजबूरी में उन्हें बोतल बंद पानी पीना पड़ता है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल के पर्याप्त इंतजाम हैं। आने वाले दिनों में उनके लिए ठंडे पानी का भी इंतजाम किया जाएगा।