फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers should pay attention... 29 trains including Gatimaan and Vande Bharat canceled

Jhansi News: यात्रीगण ध्यान दें... गतिमान और वंदे भारत समेत 29 ट्रेनें निरस्त

Fri, 30 Aug 2024 06:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers should pay attention... 29 trains including Gatimaan and Vande Bharat canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यदि आपने सितंबर में दिल्ली जाने और वहां से झांसी आने के लिए कंफर्म टिकट बुक कराया है और आप खुश हैं कि अब यात्रा में धक्के नहीं खाने होंगे तो आपकी खुशी परेशानी में बदल सकती है। दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन यार्ड को डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ने के लिए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से होकर जाने वालीं 29 ट्रेनों को सितंबर में निरस्त करने का निर्णय लिया है।
इस समय रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल लाइनों का दोहरी-तहरीकरण किया जा रहा है। इसके बाद यहां विद्युतीकरण के कार्य को भी पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली रेल मंडल के पलवल स्टेशन के नजदीक से होकर गुजरे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी यार्ड से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली विभिन्न मंडलों की 74 ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन

इसमें झांसी से होकर आने-जाने वालीं तीस ट्रेनें भी शामिल हो गई हैं। इनमें सिकंदराबाद, भोपाल, मुंबई, इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर, जबलपुर और दुर्ग से चलकर झांसी होते हुए दिल्ली जाने वालीं ट्रेनें शामिल हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली मंडल में प्री नॉन और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सितंबर में मेगा ब्लॉक लिया जाना है। इसी के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 8 से 15 सितंबर।
हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10 से 17 सितंबर।
रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर।
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर।
मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस 3 से 15 सितंबर।
भुसावल-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 8, 10, 15 व 19 सितंबर।
हजरत निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस 6, 8, 13 व 15 सितंबर।
डॉ. अंबेडकर नगर-वैष्णो देवी मालवा एक्सप्रेस 4 से 16 सितंबर।
वैष्णो देवी-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 6 से 18 सितंबर।
सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस 5 से 18 सितंबर।
फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 4 से 17 सितंबर।
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 6, 10 व 13 सितंबर।
अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 8, 12 व 15 सितंबर।
नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 7 व 14 सितंबर।
अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस 9 व 16 सितंबर।
खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर।
कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर।
झांसी-दिल्ली गतिमान एक्सप्रेस 7 से 17 सितंबर।
दिल्ली-झांसी गतिमान एक्सप्रेस 7 से 17 सितंबर।
मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस 3 से 15 सितंबर।
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर।
बांद्रा-हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस 6 व 13 सितंबर।
हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा एक्सप्रेस 7 व 14 सितंबर।
झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर।
हजरत निजामुद्दीन-नई दिल्ली 6 से 17 सितंबर।
दुर्ग एक्सप्रेस 4 व 11 सितंबर सितंबर।
एमसीटीसी एक्सप्रेस 6 व 13 सितंबर।
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 6, 10 व 13 सितंबर।
हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 7, 11 व 14 सितंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed