फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passenger train journey becomes cheaper... Lucknow and Bhopal will reach from Jhansi for Rs 60

Jhansi News: सस्ता हुआ पैसेंजर ट्रेन का सफर... झांसी से 60 रुपये में पहुंचेंगे लखनऊ और भोपाल

Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Passenger train journey becomes cheaper... Lucknow and Bhopal will reach from Jhansi for Rs 60
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पैसेंजर ट्रेनों का सफर अब सस्ता हो गया है। अब आप महज 60 रुपये में झांसी से लखनऊ और भोपाल पहुंच जाएंगे। वहीं झांसी से आगरा और बांदा का सफर 45 रुपये में कर सकेंगे। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों के किराये में कटाैती कर दी है। इससे झांसी मंडल के 65 हजार से ज्यादा यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
झांसी से भोपाल, लखनऊ, आगरा, बांदा रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना काल के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो पैसेंजर ट्रेनों को अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों में तब्दील कर दिया गया। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों के किराये में भी इजाफा हो गया था। अब तक इन ट्रेनों में झांसी से भोपाल-लखनऊ के 110 और आगरा के 85 रुपये लगते थे। कोरोना काल के बाद कई बार लोगों ने ट्रेनों का किराया कम करने की मांग की थी। अब रेलवे ने इन ट्रेनों के किराये में कटौती कर दी है।
विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रोज 13 हजार और पूरे मंडल से 65 हजार यात्री अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करते हैं। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किराये में की गई कटौती के बाद संशोधित दरों को मंडल में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो ट्रेनों के यात्रियों को नहीं मिलेगा लाभ
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें एक ट्रेन में स्लीपर कोच भी लगा है। ऐसे में इस ट्रेन का किराया कम नहीं होगा। जबकि प्रयागराज जाने वालीं एक और अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच लगने के चलते यात्रियाें को पुराना किराया ही देना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अनारक्षित ट्रेन में एक भी स्लीपर कोच लगा है। उसमें एक्सप्रेस का ही किराया लगेगा।
--
ये है नया किराया
मार्ग पहले अब
झांसी से दतिया 30 रुपये 10 रुपये
झांसी से ग्वालियर 50 रुपये 25 रुपये
झांसी से मुरैना 65 रुपये 30 रुपये
झांसी से धौलपुर 70 रुपये 35 रुपये
झांसी से आगरा कैंट 85 रुपये 45 रुपये
झांसी से बबीना 30 रुपये 10 रुपये
झांसी से ललितपुर 50 रुपये 25 रुपये
झांसी से बीना 70 रुपये 35 रुपये
झांसी से विदिशा 90 रुपये 50 रुपये
झांसी से भोपाल 110 रुपये 60 रुपये
झांसी से एरच रोड 40 20 रुपये
झांसी से उरई 55 रुपये 25 रुपये
झांसी से कालपी 65 रुपये 35 रुपये
झांसी से कानपुर 85 रुपये 45 रुपये
झांसी से लखनऊ 110 रुपये 60 रुपये
झांसी से ओरछा 30 रुपये 10 रुपये
झांसी से मऊरानीपुर 40 रुपये 20 रुपये
झांसी से हरपालपुर 50 रुपये 25 रुपये
झांसी से महोबा 65 रुपये 35 रुपये
झांसी से बांदा 75 रुपये 45 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed