{"_id":"5b55978d53591a93d26b212d0e3ae512","slug":"passenger-disturbed-by-the-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान रहे यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान रहे यात्री
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटारसी आरआरआई सिस्टम में लगी आग से पटरी से उतरा रेल संचालन धीरे- धीरे सामान्य हो रहा था, मगर बृहस्पतिवार को स्थिति फिर वैसे की वैसे हो गई। सत्रह ट्रेनों के निरस्त होने से गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों का बुरा हाल रहा। जो गाड़ियां थीं उनमें पैर रखने की जगह नहीं रही। इस दौरान यात्री रेलवे की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
इटारसी आरआरआई सिस्टम में सत्रह जून को आग लगने के बाद रेल संचालन व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। चूंकि, दक्षिण भारत व मुंबई की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनें इटारसी होकर ही आती हैं, इस कारण कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग व कुछ ट्रेनें सीधे रास्ते से निकाली जा रही थीं। दो दिन पूर्व रेलव बोर्ड ने आदेश दिया था कि किसी भी ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से न गुजारा जाए, इससे यात्री और अधिक परेशान होते हैं। चूंकि, इटारसी में एक सप्ताह बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बन सकी है, इस कारण रेल प्रशासन ने अब परिवर्तित मार्ग की जगह ट्रेनों को निरस्त करना शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को सत्रह ट्रेनों का संचालन निरस्त रखा गया । इनमें गाड़ी संख्या 12148 अप निजामुद्दीन- कोल्हापुर एक्सप्रेस, 11408 अप लखनऊ- पुणे एक्सप्रेस, 12174 अप प्रतापगढ़- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12192 डाउन जबलपुर - नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12410 अप निजामुद्दीन रायगढ़ एक्सप्रेस, 12650 अप निजामुद्दीन- यशवंतपुर एक्सप्रेस, 12808 अप निजामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस, 22456 कालका शिर्डी एक्सप्रेस, 22458 नंगल डैम- नांदेड एक्सप्रेस, 12171 डाउन लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, 12191 अप नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस, 12542 अप लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस, 12629 डाउन कन्याकुमारी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12641 कन्याकुमारी- निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12807 विशाखापटनम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 14009 छिंदवाड़ा- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 16031 मद्रास जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18237/ 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
स्टेशन पहुंचने वालों में दर्जनों परिवार ऐसे थे, जिन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद गाड़ी निरस्त होने की जानकारी हुई। गाड़ी निरस्त होने के बाद यात्री बेहाल नजर आए। जो यात्री अपने परिवार के साथ थे, उनका सबसे बुरा हाल था। हालांकि, इनमें कई यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराकर यात्रा स्थगित करने में ही भलाई समझी। जिन्होंने यात्रा की उनको पल- पल गुजारना भारी रहा। बृहस्पतिवार को सौ से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराए।
रेलवे भी नहीं दिखा रहा नरमी
ट्रेनों की कमी के कारण दूसरी गाड़ियों के जनरल कोच यात्रियों से ठसाठस भरकर चल रहे हैं। मजबूरन जनरल कोच में जगह न होने के कारण यात्री स्लीपर कोचों में जाकर बैठ रहे हैं। स्लीपर कोचों के शौचालय के निकट बैठकर यात्रा करने के लिए यात्री मजबूर हैं। वहीं, रेल मंडल के अधिकारी इस स्थिति में भी टिकट चेकिंग अभियान चलाना नहीं भूल रहे हैं। टिकट चेकिंग कर्मी स्लीपर कोचों में बैठे मजबूर यात्रियों की रसीदें बनाकर अपनी बाहें तान रहे हैं।
पूछताछ कार्यालय में नहीं की गई कोई अतिरिक्त व्यवस्था
यात्रियों की परेशानी को लेकर अधिकारी कितने संवेदनशील हैं, इसका पता इन दिनों चल रहा है। लगातार ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री बुरी तरह परेशान हैं। पूछताछ कार्यालय में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे परेशान यात्री को पता लग सके कि अगर उसकी ट्रेन निरस्त हो गई है तो ऐसी स्थिति में उसे क्या करना चाहिए अथवा विकल्प के रूप में उसे किस दूसरी ट्रेन में यात्रा करनी चाहिए?
27 व 28 जून को यह ट्रेनें रहेगी रद
27 व 28 जून को उनतीस ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 27 जून को गाड़ी संख्या 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12162 आगरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12808 निजामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस, 14314 बरेली- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 16032 जम्मूतवी- मद्रास एक्सप्रेस, 12533 लखनऊ मुंबई एक्सप्रेस, 12642 निजामुद्दीन- कन्याकुमारी एक्सप्रेस, 18238 अमृतसर- बिलासपुर एक्सप्रेस, 51828 झांसी- इटारसी पैसेंजर, 12191 नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस, 12645 एर्नाकुलम निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12542 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12649 यशवंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 14009 छिंदवाड़ा- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 22455 शिरडी- कालका एक्सप्रेस, 51827 इटारसी- झांसी पैसेंजर, 22697 यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22457 नांदेड- नंगल डैम एक्सप्रेस व 28 जून को 12192 जबलपुर- नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12650 निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस, 14010 दिल्ली सराय रोहिल्ला- छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 11057 पठानकोट एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12534 मुंबई लखनऊ एक्सप्रेस, 12807 विशाखापटनम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 51827 इटारसी- झांसी पैसेंजर, 12192 नई दिल्ली- जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।