फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passenger dies due to speeding bike collision

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies due to speeding bike collision
झांसी। प्रेमनगर थाने के गरियागांव में तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गरियागांव निवासी डालचंद (55) पुत्र बल्लू परिवार के संग रहता था। परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी का काम करता था। सोमवार रात वह सब्जी लेने के लिए घर से निकाला था। तभी गरियागांव चौराहे के करीब उसे सामने से एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दिया। डालचंद खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक डाचलंद के परिजनों ने तहरीर में मोटरसाइकिल सवार का नाम राकेश पुत्र श्रीराम अहिरवार बताया है। तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed