फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passenger died due to deteriorating health at the station

स्टेशन पर तबियत बिगड़ने पर यात्री ने दम तोड़ा

Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Passenger died due to deteriorating health at the station
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर तबियत बिगड़ने पर एक यात्री ने दम तोड़ दिया। यात्री गुरुग्राम से रामराजा सरकार के दर्शन करने ओरछा आया था।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर 10 में रहने वाले सूरजभान (61) राजमिस्त्री का काम करते थे। तीन दिन पहले वह गुरुग्राम से झांसी आए और यहां से वह रामराजा सरकार के दर्शन करने के लिए ओरछा चले गए। बृहस्पतिवार रात वह गुरुग्राम वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के उपनिरीक्षक रणविजय बहादुर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, मृतक के पास मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों की मदद से परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना पर शुक्रवार को परिजन झांसी आ गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई तीन दिन पहले घर से निकले थे। वह ओरछा में दर्शन करने आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed