फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passenger capacity of four trains increased by removing generator vehicle

जेनरेटर यान हटाकर चार ट्रेनों की बढ़ाई यात्री क्षमता

Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Passenger capacity of four trains increased by removing generator vehicle
झांसी। रेल मंडल से संचालित चार लंबी दूरी की ट्रेनों से जेनरेटर यान हटाकर उसकी जगह यात्री कोच जोड़ दिए गए हैं। इससे संबंधित ट्रेनों में सीटों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल, अभी तक तमाम रेलवे लाइनों पर ओएचई (ओवर हैड इलेक्ट्रिक) लाइन नहीं थी। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए आगे पीछे जेनरेटर यान कोच लगाने पड़ते थे। मगर अब यह समस्या नहीं रही है।
विज्ञापन

अभी तक रेल मंडल से संचालित ग्वालियर/ मथुरा हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, झांसी कोलकाता बैरकपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर बलरामपुर एक्सप्रेस व ग्वालियर पुणे एक्सप्रेस ट्रेनों में एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) कोच लगे हैं। इन ट्रेनों के इंजन के बाद व सबसे पीछे एक- एक जनरेटर यान कोच लगकर चल रहा था। जनरेटर यान से उत्पन्न होने वाली बिजली से सवारी कोचों में लाइट, पंखे, एसी और अन्य ऑन बोर्ड उपकरणों की आवश्यकता को पूरा किया जाता है। जनरेटर यान डीजल से चलता है, जिससे आवाज भी तेज होती है। मगर, रेलवे ने अब बिजली के उपकरणों को ओएचई लाइन से जोड़ दिया है। ओएचई लाइन से सबसे पहले इंजन को बिजली मिलती है इसके बाद पावर कपलर की मदद से अन्य कोचों में पहुंचती है। इससे जनरेटर यान की आवश्यकता खत्म हो गई। रेलवे ने अब इंजन के बगल में लगने वाले एक जेनरेटर यान को हटाकर उसकी जगह यात्री कोच जोड़ दिया है। जबकि पीछे लगने वाले जनरेटर यान को विकल्प के रूप में रखा गया है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी मंडल की चार ट्रेनों से जनरेटर यान हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed