फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pasenger train will be start to one july

एक जुलाई से चल सकती हैं पैसेंजर ट्रेनें

Thu, 18 Jun 2020 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pasenger train will be start to one july
ट्रेन - फोटो : ?????
झांसी। रेलवे बोर्ड एक जुलाई से सभी जोन में पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। प्रत्येक पैसेंजर दो सौ किलोमीटर के दायरे में चलेगी। ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए निर्धारित दूरी के हिसाब से ही टिकट यात्रियों को जारी किए जाएंगे। इन ट्रेनों के चलने से लोगों को आसपास क्षेत्रों में जाने की सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। रेलवे ने एक मई से अलग- अलग शहरों में फंसे श्रमिक मजदूर व कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के सहयोग से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, जो 30 जून तक चलेगी। इसी तरह 12 मई से अप और डाउन तीस राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं। इनमें अप और डाउन की आठ ट्रेनें झांसी होेकर गुजर रहीं हैं। एक जून से 200 अप और डाउन की मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें अप और डाउन की 28 ट्रेनें झांसी होकर गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन

चूंकि, अभी रेलवे कई रूटों पर ट्रेन नहीं चला रहा है। इस कारण तमाम लोग जो दो सौ किलोमीटर तक दायरे में सफर करना चाहते हैं, वे परेशान हो रहे हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। जिस तरह अभी स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच में टिकटों की बुकिंग की जा रही है, उसी तरह पैसेंजर के कोचों में की जाएगी। ताकि यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। बदले में यात्रियों को किराए के साथ पंद्रह रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। पैसेंजर ट्रेन के हर ठहराव वाले स्टेशन पर चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए सुझाव मांगे हैं।
झांसी से ये पैसेंजर चलेंगी
51831/51832 झांसी आगरा पैसेंजर, 51803/51804 झांसी कानपुर पैसेंजर, 51815/51816 झांसी आगरा पैसेंजर, 51817/ 51818 झांसी खजुराहो पैसेंजर, 51805/51806 झांसी मानिकपुर पैसेंजर, 51813/51814 झांसी लखनऊ पैसेंजर, 51827/51828 झांसी इटारसी पैसेंजर व 54159/54160 झांसी प्रयागराज पैसेंजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed