फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paryushan Mahaparva from today, Namokar will resonate in the temples

पर्यूषण महापर्व आज से, जिनालयों में गूंजेगा णमोकार

Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Paryushan Mahaparva from today, Namokar will resonate in the temples
झांसी। हाथों में अर्घ्य, मंदिर की ओर बढ़ते कदम और गूंजते जयकारे। शुक्रवार से कुछ ऐसा ही जिले के जैन मंदिरों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। मौका होगा जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण का। इस दौरान दस दिनों तक जैन श्रद्धालु आत्म अनुसंधान के लिए आराधना करेंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन जिले के जैन मंदिरों और घरों में तैयारियां चलती रहीं। शुक्रवार को पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जैन धर्म में पर्यूषण को प्रमुख पर्व माना जाता है। इस दौरान श्रावक-श्राविकाएं विशेष धर्म आराधना के साथ दस धर्मों का पालन करते हैं। पर्यूषण पर्व उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू होकर क्षमवाणी पर्व के साथ समाप्त होता है। वीरेंद्र जैन शास्त्री बताते हैं कि पर्यूषण आत्म अनुसंधान का पर्व है। जिले में बड़ी संख्या में जैन परिवार निवास करते हैं। साथ ही 10 से अधिक जैन मंदिरों के साथ प्रमुख तीर्थ स्थल भी यहां पर हैं। शुक्रवार से जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। महानगर के करगुवां जैन तीर्थ, गांधी रोड पंचायती मंदिर, नगरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक पूजन होगा। साथ ही उत्तम क्षमा धर्म का पूजन किया जाएगा। शाम को आरती और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगीं। पर्यूषण पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed