{"_id":"674e24efc1a08ba6400b1844","slug":"participants-will-learn-to-play-nagadiya-shehnai-and-lota-in-bundeli-traditional-musical-instrument-training-camp-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-445736-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुंदेली पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शिविर में नगड़िया, शहनाई और लोटा बजाना सीखेंगे प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुंदेली पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शिविर में नगड़िया, शहनाई और लोटा बजाना सीखेंगे प्रतिभागी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गणेश सत्संग भवन मंडल एवं बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गणेश सत्संग भवन में बुंदेली पारंपरिक वाद्य यंत्र, लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य अतिथि पन्नालाल असर एवं विशिष्ट अतिथि नरेश चंद्र अग्रवाल व परन शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। शिविर में प्रतिभागियों को बुंदेली लोकगीत गायन, नगड़िया, शहनाई, लोटा वादन, ढ़ाक वादन, खंजरी वादन, बुंदेली लोकनृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर रामबाबू, प्रेमकुमार प्रजापति, जावेद खान, राजेश भंडारी, लाल कश्यप, वीरेंद्र कुशवाहा, मनमोहन मनु, दीपक त्रिपाठी, सचिन यादव, सुन्दर माते, सतीश खरे, सीताराम कुशवाहा, दिनेश भार्गव, सुदर्शन शिवहरे मौजूद रहे।