फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parshad want to go to mumbai

सत्ताधारी पार्षद जाना चाह रहे मुंबई, नगर निगम में राजनीति गर्माई

Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
parshad want to go to mumbai
parshad want to go to mumbai
झांसी। नगर निगम के सत्ताधारी पार्षद सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को देखने मुंबई जाना चाहते हैं। इसके लिए दस पार्षदों ने महापौर को पत्र लिखा है। पार्षदों का यह पत्र सामने आने के बाद नगर निगम में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों के पार्षदों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के पार्षद/ उपसभापति सुनील नैनवानी ने महापौर, नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल को मुंबई भेजने को कहा हैै। उन्होंने पत्र में कहा कि मुंबई जाकर अध्ययन किया जाएगा कि वहां की तुलना में झांसी महानगर की स्थिति क्या है। वहां की सफाई व्यवस्था, अंडर ग्राउंड केबल, अंडर ग्राउंड नालियां का निरीक्षण करके इस बात का पता लगाया जाएगा कि मुंबई का ड्रेनेज सिस्टम कितना बेहतर है और झांसी में क्या सुधार किया जा सकता है। मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम से झांसी महानगर को फायदा होगा। क्योंकि, झांसी में भौगोलिक स्थित इस तरह की है कि कोई मोहल्ला ऊंचाई पर बसा है तो कोई मुहल्ला समतल जगह पर है। इस कारण यहां पर नालियों का पानी भर जाता है। पत्र में भाजपा के दस पार्षदों के नाम लिखे हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह पत्र सामने आया, तो नगर निगम में राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दल के पार्षदों का कहना है कि नगर निगम में साठ पार्षद निर्वाचित और 10 मनोनीत हैं। इसके पहले गोवा टूर पर भाजपा पार्षद गए थे। इसमें भी विपक्षी दलों के पार्षदों को शामिल नहीं किया गया था। अब फिर से मुंबई टूर के लिए सत्ताधारी पार्षद जाना चाह रहे हैं। इससे पार्षदों में रोष है। जल्द ही नगर निगम में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मैं अभी वाराणसी में मेयर सम्मेलन में हूं। पत्र की जानकारी नहीं है। दो दिन बाद आकर ही कुछ कह सकूंगा।
- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed