फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parshad fight for change cleark

लिपिकों के पटल बदलने को लेकर पार्षदों में रार

Wed, 23 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Parshad fight for change cleark
झांसी। नगर निगम में लिपिकों के पटल परिवर्तन को लेकर पार्षदों में रार छिड़ गई है। नगर निगम के एक पार्षदों के गुट ने लिपिकों का पटल परिवर्तन करने की मांग की थी। इसके बाद दूसरा गुट नगर आयुक्त के पास पटल परिवर्तन न करने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन

नगर निगम में कई लिपिक सालों से एक ही पटल पर काबिज हैं। जबकि शासन के नियमों के मुताबिक तीन साल में पटल परिवर्तन होना चाहिए। कई लिपिकों को अब तक एक बार भी स्थानांतरित नहीं किया गया है। इसके चलते कई लिपिक लगातार मौज काट रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों कुछ कार्यकारिणी सदस्यों और पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पटल परिवर्तन की मांग की थी। अब पार्षदों का दूसरा गुट पटल परिवर्तन न करने की मांग पर आमादा हो गया है। दूसरे गुट ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर पटल परिवर्तित न करने की मांग की है। लिपिकों के पटल बदलने को लेकर पार्षदों में छिड़ी रार से नगर निगम में चर्चा का आलम है। वहीं एक ही पटल पर जमे कुछ लिपिक राहत महसूस कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले में फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed