{"_id":"6ae109c9e62cf8497e032e6e","slug":"parks-and-open-gyms-in-gursarai-in-a-state-of-disrepair-residents-disappointed-jhansi-news-c-420-1-jd11006-14828-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुरसराय में पार्क और ओपन जिम बदहाल, लोग निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुरसराय में पार्क और ओपन जिम बदहाल, लोग निराश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। नगर में बच्चों की मौज-मस्ती और लोगों की चहलकदमी के लिए विकसित किया गया पार्क बदहाल है। इसकी अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा है। यहां बने ओपन जिम की हालत भी कमोबेश ऐसी ही है।
नगर पालिका परिषद ने तालाब माता मंदिर के पास यह पार्क विकसित किया था। इसके साथ ही एक ओपन जिम भी बनाया गया था। लेकिन इनकी देखरेख पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास होने के बावजूद यह हालात हैं। परिसर में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। लोगों के बैठने के लिए लगाई गई बेंच भी गायब हो चुकी हैं। ओपन जिम के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन खराब हालात के कारण लोगों ने पार्क से दूरी बना ली है।
पार्क और ओपन जिम की देखरेख पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिसर में उगी झाड़ियां और गायब बेंच इसकी उपेक्षा दर्शाती हैं। ओपन जिम के क्षतिग्रस्त उपकरण भी देखरेख की कमी का परिणाम हैं। इन हालात के बावजूद, अभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
0000
पार्क की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। आवश्यक सुधार कराया जाएगा।
लालधार सिंह यादव, एसडीएम न्यायिक / इंचार्ज ईओ-नगर पालिका, गुरसराय
0000
पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं नगरवासियों के स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थानों का नियमित रखरखाव होना चाहिए, ताकि लोग बिना परेशानी के इनका उपयोग कर सकें।
- अंजना पटेल
00
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित और साफ-सुथरे पार्क की जरूरत है। पार्क में सफाई, बैठने की व्यवस्था और व्यायाम के उपकरण दुरुस्त होने चाहिए, जिससे नगरवासी सुबह-शाम यहां समय बिता सकें।
- रिचा
00
नगर में पार्कों की कमी के बीच उपलब्ध पार्क की बदहाली चिंता का विषय है। नगर पालिका प्रशासन को टूटे उपकरणों की मरम्मत, बेंच की व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
- ललित पटेल
00
नगर पालिका से चंद कदम की दूरी पर जब पार्क की यह हालत है तो शहर के बाकी हिस्सों की व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिम्मेदार इस पर ध्यान देकर व्यवस्था ठीक कराएं।
- अमन गोस्वामी