{"_id":"608d86938ebc3ebced7bb279","slug":"paracetamol-demmand-reporters-news-jhs1942215128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पैरासिटामोल की मांग 500, एंटीबायोटिक की 400 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में पैरासिटामोल की मांग 500, एंटीबायोटिक की 400 फीसदी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना संक्रमण काल में दवाओं की मांग में इजाफा हो गया है। बाजार में पैरासिटामोल की 500, एंटीबायोटिक की मांग 400 प्रतिशत पहुंच चुकी है। हालात यह हो गए हैं कि लोग वायरल के लक्षण दिखने पर कोरोना प्र्रोटोकॉल की दवाओं का कोर्स पूरा कर ले रहे हैं। ऐसे में दवाओं की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। वहीं चिकित्सकों ने कोरोना जांच के बाद ही कोरोना से संबंधित दवाओं का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
कोरोना काल में पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक, एंटी वायरल, विटामिन सी और डी, मल्टीविटामिन आदि दवाओं की मांग में तेजी से उछाल आया है। हाल ये है कि मेडिकल स्टोरों ने भी कोविड किट तैयार कर रखी हुई है, जो लोगों को दी जाती है। चूंकि, कोरोना वायरस और वायरल के लक्षण मिलते-जुलते होते हैं। ऐसे में लोग खांसी, जुकाम, बुखार आदि होने पर कोविड का ही इलाज ले रहे हैं। इस कारण दवाओं की मांग में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। खासकर पैरासिटामोल की मांग में तो 500 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इसके अलावा एंटीबायोटिक की मांग 400 प्रतिशत बढ़ी है।
इन दवाओं की भी मांग बढ़ी
दवा बढ़ोतरी
बी कॉम्प्लेक्स 500 प्रतिशत
विटामिन सी 300 प्रतिशत
डॉक्सी 200 प्रतिशत
आइवरमेक्टिन 150 प्रतिशत
दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक
कोरोना काल में वायरल लक्षण वाली दवाओं की बढ़ती मांग को लेकर थोक दवा विक्रेताओं ने पर्याप्त स्टॉक भी मंगवा लिया है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि लगातार दवाएं मंगवाई भी जा रही हैं। हर समय 15 दिन का एडवांस स्टॉक उपलब्ध रहता है। ऐसे में दवाओं की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और न होगी।
विज्ञापन
कोरोना काल में एंटीबायोटिक, एंटी वायरल, विटामिन सी या डी, मल्टीविटामिन, बी कॉम्प्लेक्स आदि दवाओं की मांग में काफी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा मांग पैरासिटामोल की है, जिसमें 500 प्रतिशत तक का उछाल आया है। - नितिन मोदी, सचिव, जिला केमिस्ट एसोसिएशन।
यदि किसी को कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं, तो तत्काल जांच कराएं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दवाओं का सेवन करें। अनावश्यक दवाओं का सेवन करने से बचें।
डॉ. पारस गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी कोविड