{"_id":"62d46614a16d8341a126d8c7","slug":"papa-s-lessons-gave-me-the-courage-to-become-a-city-topper-rishi-jain-jhansi-news-jhs2249918163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा की सीख ने दिया सिटी टॉपर बनने का हौसला : ऋषि जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा की सीख ने दिया सिटी टॉपर बनने का हौसला : ऋषि जैन
विज्ञापन
झांसी। मन में कोई मुकाम हासिल करने का हौसला हो और अपने पापा के सपने को पूरा करने की सीख लेनी हो तो आईसीएसई 10वीं में 98.2 फीसदी अंक लाने वाले ऋषि जैन से सीखिए। क्राइस्ट द किंग कॉलेज के छात्र ऋषि ने जहां सिटी टॉप-10 में पहला स्थान पाकर शहर का नाम रोशन किया है। वहीं, इनका हौसला दूसरे के लिए एक मिसाल है। ऋषि आंतिया तालाब के पास शारदा हिल्स में अपनी मां कीर्ति जैन और बड़े भाई नमन जैन के साथ रहते हैं। ऋषि के पापा मनीष जैन की कुछ ही महीनों पहले कोरोना से मौत हो चुकी है। ऋषि की मां बताती हैं कि ऋषि के पापा जैन क्लासेस के निदेशक थे। वह केमेस्ट्री के अच्छे शिक्षक थे। ऋषि अपने पापा से बहुत प्रेरित है। ऋषि शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहा है। स्कूल में हमेशा रैंक लाता है। उन्होंने बताया कि ऋषि के पापा की जब मौत हुई तो ऋषि परेशान हो गया था।
ऋषि का कहना है कि पापा दोनों भाइयों को हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उनका कहना था कि पढ़ाई से जीवन में आगे बढ़ सकते हैं, सफल हो सकते हैं। ऋषि ने कहा कि पापा जब थे, तब सुबह जल्दी उठाते थे और पढ़ने के लिए कहते थे। किसी विषय में कोई दिक्कत होती थी तो उसे हल कराते थे। कहते थे कि सबसे अच्छे नंबर लाकर दिखाना। मेरा सिर हमेशा ऊंचा रखना...। लेकिन अप्रैल 2021 में पापा की मौत से मैं टूट गया था, काफी दिनों तक वह उदास रहा। लगता था कि पापा के बिना सब कुछ अधूरा सा है। ऐसे में मम्मी और भाई ने उसे पापा के सपने की याद दिलाई। तब पापा की इच्छा पूरी करने के लिए मैंने फिर से खुद को संभाला और उसे पूरा करने में जुट गया। मैंने दिन में पांच से छह घंटे पढ़ाई की। आज मेरे जो भी नंबर आए हैं उसका श्रेय मेरे पापा को जाता है। आज मेरी खुशी बांटने के लिए पापा मेरे साथ नहीं हैं लेकिन मैं पापा की तरह बनकर दिखाऊंगा और 12वीं में भी सबसे अच्छे नंबर लाकर शहर का नाम रोशन करूंगा।
क्राइस्ट द किंग कॉलेज के ऋषि जैन ने किया टॉप
झांसी। क्राइस्ट द किंग कॉलेज के ऋषि जैन ने आईसीएसई 10वीं के रिजल्ट में 98.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर मोहम्मद हिफजान 97.4 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर कार्तिकेय पांडेय 96.8 प्रतिशत, चौथे स्थान पर युसूफ खान 95.2 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर शुभ गुप्ता और सूर्यांश अग्रवाल व जय कुमार यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेव्ह फादर फ्रेंकी मथायस ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। छात्रों ने सर्वाधिक अंक अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय में हासिल करके कीर्तिमान रचा है। संवाद