फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panic buttons: installed at 12 locations, but no maintenance arrangements are in place.

पैनिक बटन: कहीं से नहीं आ रही आवाज तो कोई बैनर-पोस्टर के पीछे छिपा, देखरेख के नहीं हैं कोई इंतजाम

Wed, 01 Oct 2025 01:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Oct 2025 01:20 PM IST
सार

राहगीरों के साथ कोई घटना-दुर्घटना, समस्या होने पर आसानी से मदद उपलब्ध कराने के लिए यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। इनमें किसी भी बटन को दबाते ही इमरजेंसी कॉल नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में पहुंच जाती है।

विज्ञापन
Panic buttons: installed at 12 locations, but no maintenance arrangements are in place.
कचहरी पर लगा पैनिक बटन - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी। राह चलते किसी को आपात परिस्थिति में मदद उपलब्ध कराने के लिए शहर में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से 12 प्रमुख जगहों पर पैनिक बटन लगाए गए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यह सुविधा दी गई है लेकिन देखरेख न होने से किसी का बटन खराब हो गया तो कोई बैनर-पोस्टर के पीछे छिप गया। कई जगह बटन सड़क से दिखता ही नहीं। ऐसे में मुसीबत में फंसे आदमी के लिए इसे तलाशना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन



इमरजेंसी कॉल पहुंचती है नगर निगम कंट्रोल रूम में


राहगीरों के साथ कोई घटना-दुर्घटना, समस्या होने पर आसानी से मदद उपलब्ध कराने के लिए यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। इनमें किसी भी बटन को दबाते ही इमरजेंसी कॉल नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में पहुंच जाती है। वहां से मदद उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेटर की आवाज आने लगती है। ये सेवा 24 घंटे काम करती है। इसके लिए कंट्रोल रूम में अलग से ऑपरेटर तैनात हैं लेकिन इन पैनिक बटन की देखरेख का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला टीम ने जब कुछ प्रमुख जगहों पर पैनिक बटन की पड़ताल की तब हकीकत सामने आई। कई जगह यह पैनिक बटन खराब मिले। शहर के सबसे प्रमुख स्थान इलाइट चौराहे पर लगा पैनिक बटन से सिर्फ कंट्रोल रूम की आवाज सुनाई दी। जीवनशाह पर लगा बटन काम तो कर रहा था लेकिन मुसीबत में फंसा आदमी इसे खोज सके, यह उसके लिए आसान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर खराब

खंडेराव गेट पर लगा बटन पूरी तरह खराब मिला। सबसे व्यस्त कचहरी चौराहे पर लगा बटन भी खराब था। इसे दबाने पर सिर्फ बीप की आवाज सुनाई पड़ी। बीकेडी चौराहे का पैनिक बटन काम करता मिला लेकिन काफी अंदर होने से उसके आगे बैनर एवं होर्डिंग तान दिए गए। इस वजह से यह बटन आसानी से नहीं दिखता। सड़क से इसे नहीं देखा जा सकता। हालांकि बस अड्डा, मेडिकल कॉलेज, मिर्नवा चौराहा पर लगा पैनिक बटन काम करता मिला। वहीं, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने जिन जगहों पर पैनिक बटन के काम न करने पर उनको जल्द दुरुस्त कराने की बात कही है।



इन जगहों पर लगे हैं पैनिक बटन

इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल गेट नंबर एक, मिनर्वा चौराहा, जीवनशाह तिराहा, गोविंद तिराहा, रस बहार चौराहा, आवास विकास तिराहा, नगरा हाट, खंडेराव गेट, सदर बाजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed