फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pani tanki veeru not stand

पानी की टंकी पर नहीं चढ़ सकेंगे वीरू

Wed, 18 Nov 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
pani tanki veeru not stand
नरसिंहराव की टोरिया पर बनी पानी की टंकी पर ऊपर जाने वाली सीड़ियों पर लगा गेट। अमर उजाला
झांसी। महानगर की पानी की टंकी पर चढ़कर अब कोई फिल्म शोले की तरह कोई वीरू बनने की कोशिश नहीं कर सकेगा। जल्द ही सभी टंकियों की सीढ़ियों पर गेट लगाकर उन पर ताला डाला जाएगा। इस काम के पूरा होने तक सीढ़ियों पर कटीले तार लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज स्थित एक पानी की टंकी पर पिछले दिनों एक अधिवक्ता अपनी मांगें मनवाने के लिए परिवार के साथ चढ़ गया था। पुलिस व जलसंस्थान विभाग को उनको नीचे उतारने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उक्त परिवार साठ घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा था। इस मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया। भविष्य में पानी की टंकी पर चढ़कर इस तरह की कोई घटना न दोहराए। इसके लिए मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने यहां की पानी की टंकियों पर गेट लगवाकर ताला डलवाना सुनिश्चित करें। झांसी महानगर में 13 व ग्रामीण कस्बों में 25 टंकियां बनीं हैं। इस संबंध में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि टंकी की कुछ सीढ़ियां चढ़कर गेट लगाए जाएंगे। अभी कुछ टंकियों पर गेट लगे हैं। बाकी पर भी शीघ्र लगा दिए जाएंगे। जब तक गेट नहीं लग जाते हैं, तब तक सीढ़ियों पर कटीले तार लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड की टंकी पर चढ़ गई थी महिला
मिशन कंपाउंड स्थित आयुर्वेद पानी की टंकी पर एक महिला कुछ साल पहले चढ़ गई थी। जैसे ही पुलिस सीढ़ियों की तरफ बढ़ती महिला कूद जाने की धमकी देती। पुलिस को खूब खरी- खोटी सुनाई। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ही महिला को टंकी से उतार सकी थी। पुलिस के लिए महिला को काबू करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनीं हैं टंकियां
महानगर में तालपुरा, खुशीपुरा, सागरगेट, दरीगरान, सिविल लाइंस, तहसील के सामने, सीपरी बाजार पुल, सीपरी बाजार मसीहागंज, खातीबाबा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ व पंचवटी उनाव गेट पर पानी की टंकी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed