फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pandit nehru

पं.नेहरू की क्षतिग्रस्त मूर्ति देखकर भड़के कांग्रेसी

Fri, 28 May 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
pandit nehru
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता उनकी क्षतिग्रस्त मूर्ति अब तक न बदले जाने से भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। नगर निगम अफसरों को भी मौके पर आना पड़ा। अफसरों के एक माह के भीतर मूर्ति बदलवाने का भरोसा देने पर नाराज कार्यकर्ता किसी तरह शांत हुए। क्षतिग्रस्त मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया है।
विज्ञापन

पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में दोपहर को इलाइट चौराहा पहुंचे। इस दौरान मूर्ति स्थल के आसपास न सफाई की गई थी, न प्रतिमा को स्नान कराया गया। पं.नेहरू की अगस्त माह में क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी अब तक दुरूस्त नहीं कराई गई थी। यह देख पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन भड़क गए। उन्होंने फोन पर ही अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख नवाबाद पुलिस मौके पर भी पहुुंच गई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अफसर भी आ गए। पूर्व मंत्री ने नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त मूर्ति तत्काल बदलवाने की मांग की। उनका कहना था कई करोड़ रुपये शहर के सौन्दर्यीकरण पर खर्च हो रहे। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने एक माह के भीतर प्रतिमा बदलवाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद मूर्ति को कपड़े से ढंक दिया गया है। उधर, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेश शर्मा, इम्तियाज हुसैन, केपी श्रीवास्तव, अफजाल हुसैन आदि ने भी वहां पहुंचकर शृद्घाजंलि अर्पित की। इधर, कांग्रेस कमेटी की ओर से वर्चुअल शृद्घाजंलि सभा भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने पं.नेहरू के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इसमें अमीरचंद आर्य, अनिल रिछारिया, मनोज तिवारी, मजहर अली, सुनील पटेल, रशीद कुरेशी, युवराज सिंह, अखिलेश यादव, विशाल सिंह, दीपक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed