{"_id":"5bc78868bdec22698671e85c","slug":"pandal-me-yuvko-ke-bech-jhagda-faring","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल में युवकों के बीच झगड़ा, फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल में युवकों के बीच झगड़ा, फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
firing, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबाद क्षेत्र के गुमनावारा में बुधवार को एक दुर्गा पंडाल में युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे पंडाल में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
बुधवार की दोपहर गुमनावारा में एक दुर्गा पंडाल के बाहर शिवम यादव व जय यादव भंडारे की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रंजिशन एक युवक ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद होने पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और शिवम व जय की पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवकों ने एक मकान में घुसकर जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक युवक अपने साथियों के साथ भाग निकला।
पता चला है कि 14 अक्टूबर को शराब के नशे में आरोपी युवक ने सिगरेट मांगी थी। मना करने पर वह शिवम व जय से रंजिश मानने लगा। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुमनावारा में दो पक्षों में मारपीट हुई है, लेकिन फायरिंग नहीं हुई। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।