{"_id":"6090595f8ebc3e8d3a368034","slug":"panchyata-chunav-jhansi-news-jhs1943354122","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: आठ सीटों के साथ भाजपा आगे, सपा की झोली मे सिर्फ चार सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: आठ सीटों के साथ भाजपा आगे, सपा की झोली मे सिर्फ चार सीट
Tue, 04 May 2021 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में जिला पंचायत सदस्य सीट पर 48 घंटे लंबी चली मतगणना के बाद भी सभी सीटों के अधिकृत परिणाम घोषित नहीं किए गए। महज चार सीटों के ही अधिकृत परिणाम घोषित हुए हालांकि सभी सीटों पर अधिकतम मत पाए जाने वाले उम्मीदवारों के लिहाज से इस बार आठ सीटों के साथ भाजपा ने बढ़त बना ली है जबकि सपा के खाते में सिर्फ चार सीटें ही आईं। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में कुल नौ सीटें आई। बसपा को सिर्फ तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मतगणना के बाद सेमरी, पहाड़ीबुर्जग, बघेरा, भोजला के परिणाम ही अधिकृत तौर पर घोषित किए गए। सेमरी सीट से निर्दलीय विवेक जीत हासिल करने में कामयाब रहे। पहाड़ी बुजुर्ग से सपा के बागी उम्मीदवार रश्मि को जीत मिली। बघेरा से बसपा के बागी उम्मीदवार रजनी राजनीतिक सूरमाओं को पटखनी देने में कामयाब रहीं। भोजला सीट भी निर्दलीय बृजेंद्र कुमार कोे जीत मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा पूंछ से बालकिशुन (भाजपा), साकिन से जयपाल (बसपा), भरोसा से पवन कुमार गौतम (भाजपा), फुटेराबुरूआसागर से विनीता (भाजपा), रक्सा से रोहित राजपूत (भाजपा), राजापुर से वीर सिंह (सपा), खैलार से अमरदीप (निर्दलीय), बबीना रूरल से राजपति (भाजपा), सकरार से किरण देवी (भाजपा), बंगराधवा से आशा (सपा), देवरीसिंहपुरा चंदन (बीएसपी), भरदवारा सत्यपाल (निर्दलीय), स्यावरी रजनी (भाजपा), चुरारा से हेमंत कुमार (सपा), सिमरधा से मेवा देवी (निर्दलीय), मारकुआं से नेहा (निर्दलीय), भस्नेह से अंजना देवी (बसपा), ककरबई से लुधनीवाली (भाजपा), कुरैठा से नृपेंद्र (सपा), बिलाटीकरके से अजय सिंह (निर्दलीय) ने सबसे अधिक वोट हासिल किए लेकिन, इनके विजयी होने का अधिकृत एलान नहीं हुआ।
विज्ञापन
भाजपा 8
सपा 4
बसपा 3
कांग्रेस एवं निर्दलीय 9
कुल सीट 24
धाधंली के आरोप को लेकर भाजपा उम्मीदवार ने काटा बवाल, पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा, बसपा उम्मीदवार को पीटा
जिपं की साकिन सीट पर मतगणना पूरी होने के बाद धाधंली का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। हंगामा मतगणना खत्म होने के बाद शुरू हुआ। काउटिंग समाप्ति होने तक बसपा उम्मीदवार जयपाल 31 वोट से आगे थे लेकिन, भाजपा उम्मीदवार मनीराम ने धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था बसपा उम्मीदवार के रिश्तेदार की वहां सफाईकर्मी के तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी। इस वजह से परिणाम में गड़बड़ी की गई।
भाजपा उम्मीदवार हंगामे के बाद वहां के बूथों की रि-काउटिंग कराई गई लेकिन, भाजपा उम्मीदवार का दांव उल्टा निकाल आया। दूसरी बार की गणना में बसपा उम्मीदवार को छह वोट और मिल गए और उनके मतों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। बसपा उम्मीदवार के मतों के बढ़ने के बाद भी भाजपा उम्मीदवार इसे मानने को राजी नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने हर बूथ की पुर्नगणना कराने की मांग शुरू कर दी। उनकी इस मांग पर रिटानिंग आफिसर ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने इसके लिए आला अफसरों से इजाजत लेने की बात कही लेकिन, भाजपा उम्मीदवार इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे। उधर, बसपा समर्थक भी वहां आ डटे। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।
मतगणना स्थल पर तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक पुर्नगणना को लेकर हंगामा चलता रहा लेकिन, आरओ इसके लिए राजी नहीं हुए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके वहां से दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। देर-रात तक यहां उम्मीदवारों का जमावड़ा रहा। बसपा प्रत्याशी को पुलिस अपने साथ उठा ले गई।