फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat pratidi has not time now

पंचायत प्रतिनिधियों के पास अब समय नहीं

Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat pratidi has not time now
झांसी। जिला पंचायत के कार्यकाल की आखिरी अहम बैठक कोरम पूरा न होने से स्थगित कर देनी पड़ी। बैठक के एजेंडे में तमाम विकास कार्यों समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होनी थी लेकिन, 41 सदस्यीय सदन की बैठक में तयशुदा समय तक महज 15 सदस्य ही पहुंचे। जिपं अध्यक्ष ने इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया लेकिन, कोरम पूरा नहीं हुआ। इसके चलते बैठक सात नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव तयशुदा समय पर पहुंची लेकिन, तब तक बैठक आरंभ करने के लिए आवश्यक सदस्य नहीं जुट सके थे। कोरम पूरा न होता देख अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने अनौपचारिक चर्चा आरंभ कराई। सदस्य दीपेंद्र यादव ने गो-शालाओं की अव्यवस्था का मामला उठाया। मोंठ ब्लॉक में गोशाला बनाए जाने में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। अन्य सदस्यों ने भी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को घेरा। गोशालाओं में अन्ना जानवर न होने की शिकायत की। सदस्यों ने ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर की किल्लत का मामला भी उठाया। विद्युत एक्सईएन ने बताया कि निजी नलकूपों के लिए सब्सिडी खत्म होने के बाद सामान्य योजना में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

एरियर राशि जमा करने वाले किसानों को तत्काल फायदा दिया जाएगा। सदस्यों ने धान क्रय केंद्रों एवं मूंगफली केंद्र जल्द खुलवाने की मांग की। सहकारिता विभाग के आरके शुक्ला ने इसके लिए कार्रवाई के आरंभ किए जाने की बात कही। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी सदस्यों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। इसको देखते हुए अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने सात नवंबर तक बैठक स्थगित कर दी। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, आलखंड सिंह, शिवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, प्रदीप, नरेंद्र सिंह, रामजी शरण, अनिल, अंजना यादव, मीरा विष्णु राय, मनीष वर्मा, किरण देवी, राजेंद्र सिंह समेत ब्लॉक प्रमुख शशि यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह सदस्य शामिल नहीं हुए
41 सदस्यीय जिला पंचायत सदन में 24 जिपं सदस्य, 8 ब्लॉक प्रमुख, तीन विधायक, दो एमएलसी एवं तीन सांसद सदस्य हैं। सबसे अहम जिपं सदस्यों की भूमिका होती है लेकिन, कार्यकाल के आखिरी दौर में भी किशोरी देवी, प्राण सिंह, कल्पना, बाल किशन, लतारानी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी देवी, भारत सिंह, राजकुमारी, हेमंत एवं पवन कुमार बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। इसी तरह सिर्फ ब्लॉक प्रमुख बबीना कल्याण, बड़ागांव कैलाश नारायण, चिरगांव रामदेवी, मोंठ चरण सिंह, बामौर शकुंतला सिंह, गुरसराय मुकेश कुमार, मऊरनीपुर हेमलता ने भी शिरकत नहीं की। तीनों विधायक एवं तीन सांसद भी बैठक में नहीं पहुंचे।

गोशालाओं में अनियमितता, जांच की मांग
गोशालाओं में अनियमिताओं के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की गई है। बैठक के दौरान कई सदस्यों ने वित्तीय गड़बड़ियों के भी आरोप लगाए। उनका कहना था इसी वजह से अन्ना पशु गोशालाओं की जगह खेतों एवं गांवों में घूम रहे हैं। उन्होंने जांच कमेटी गठित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed