फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat elections reservation list

पंचायत चुनाव- आरक्षण सूची जारी

Mon, 07 Sep 2015 12:42 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए जिले में आरक्षण का अंतिम प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। रविवार को जिला अधिकारी ने पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। आपत्तियां दस सितंबर तक मांगी गई हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य
-------------------
जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटों में अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए चार, महिला के लिए तीन व अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन सीटें आरक्षित की गईं हैं। जबकि, सात सीट अनारक्षित हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए देवरीसिंहपुरा, सिमरधा व भस्नेह, अनुसूचित जाति के लिए पहाड़ीबुजुर्ग, रक्सा, भदरवारा, मारकुआं व कुरैठा, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पूंछ व बंगराधवा, पिछड़ावर्ग के लिए साकिन, भरोसा, बघैरा व राजापुर तथा महिलाओं के लिए फुटेरा बरुआसागर, खैलार व बिलाटीकरके आरक्षित की गई है। जबकि, सेमरी, भोजला, बबीना रूरल, सकरार, स्यावरी, चुरारा एवं ककरबई सीट अनारक्षित रखी गई है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख
-----------
ब्लाक प्रमुख की जनपद की आठ सीटों में अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए दो तथा पिछड़ा वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए एक - एक सीट आरक्षित की गईं हैं। जबकि, दो सीट अनारक्षित हैं। इनमें मऊरानीपुर अनुसूचित जाति महिला, बबीना व गुरसरांय अनुसूचित जाति, चिरगांव पिछड़ा वर्ग महिला, बामौर पिछड़ा वर्ग एवं बंगरा महिला के लिए आरक्षित की गई है। जबकि, बड़ागांव व मोंठ सीट अनारक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्षेत्र पंचायत
------------
क्षेत्र पंचायत की जनपद की 82 सीटों में अनुसूचित जाति महिला दस, अनुसूचित जाति की उन्नीस, पिछड़ा वर्ग महिला की आठ, पिछड़ा वर्ग की चौदह व महिला दस सीट आरक्षित की गई हैं। जबकि इक्कीस सीट अनारक्षित हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला में नौटा द्वितीय, हाटी, विजयगढ़ एवं दरबटयाऊ, उल्दन तृतीय, सरकार प्रथम, कगर, देवरीसिंह पुरा द्वितीय, देवरी सिंह पुरा तृतीय, लुहरगांव रानीपुर प्रथम, नबादा एवं कुरैचा, अनुसूचित जाति में बासार, चढ़रऊवारी, बंगराधवा द्वितीय, कचनेव तृतीय, घुराट प्रथम, बुढावली, सकरार चतुर्थ, जावन प्रथम, मगरपुर तृतीय, कटेरा देहात तृतीय, कटेरा देहात चतुर्थ, पड़रा द्वितीय, लारौन, भटा, गुढ़ा, देहरीसिंह पुरा प्रथम, कुआं गांव, रतौसा, निमौनी एवं बगरौनी, महिला पिछड़ा वर्ग में पठाकरका एवं गैराहा, बंगराधवा प्रथम, अडजार द्वितीय, खिसनी खुर्द प्रथम, खिसनी खुर्द द्वितीय, कटेरा देहात प्रथम, बौडा, टिकरी, पिछड़ा वर्ग में नौटा प्रथम, राजगिर, बिजना, चौकरी, पठाकरका प्रथम, ढोडा, सकरार तृतीय, अड़जार प्रथम, कटरा देहात द्वितीय, पड़रा प्रथम, बम्हौरी सुहागी, बुढिया बम्हौरी, भकौरो व महिला में इमिलिया, राजपुरा, सनौरा, मगरवारा द्वितीय,, कचनेव द्वितीय, घुराट द्वितीय, सिलगुवा, मगरपुर द्वितीय, लुहरगांव रानीपुर द्वितीय, सेवारा आरक्षित हैं। इसके अलावा खजराहा, सिजारो, उल्दन प्रथम, उल्दन द्वितीय, पचवारा प्रथम, पचवारा द्वितीय, पलरा प्रथम, पलरा द्वितीय, पलरा तृतीय, मगरवारा प्रथम, भिटौरा, लुहारी, सकरार द्वितीय, जावन द्वितीय, निनौरा, मगरपुर प्रथम, खिसनी बुजुर्ग, पठगुआ, बसारी, बिजरवारा व पचौरो सीट अनारिक्षत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed