{"_id":"5d696a9f8ebc3e93b65d3799","slug":"palika-board-meeting-held-on-floor-jhansi-news-jhs146952268","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर बैठकर हुई पालिका बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर बैठकर हुई पालिका बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
नगर पालिका में जमीन पर बैठकर बोर्ड बैठक करतीं नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू अधिशासी अधिकारी व सभा?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर बैठकर हुई पालिका बोर्ड की बैठक
ललितपुर। पालिकाध्यक्ष के पति की पूर्व में सभासद के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने पालिका बोर्ड की बैठक में तूल पकड़ लिया। टिप्पणी से आहत और असंतुष्ट सभासदों के एक गुट ने बैठक के दौरान कुर्सियों पर बैठने से इंकार कर दिया। वे अपने साथ जमीन पर बैठने के लिए जूट के बोरे भी लाए थे। नतीजतन अधिशासी अधिकारी के अनुरोध पर पालिकाध्यक्ष समेत सभी सभासदों को बैठक की पूरी कार्यवाही जमीन पर बैठ कर ही करनी पड़ी। हालांकि बहुमत के आधार पर इस दौरान विकास के लिए लाखों के प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू और पांच सभासदों के मध्य लंबे समय से खींचतान चल रही है। शुक्रवार को जैसे ही बोर्ड बैठक की शुरुआत हुई तो अध्यक्ष सहित सभासद व विभागीय अधिकारी कुर्सी पर बैठ गए। इस दौरान असंतुष्ट पांच सभासद आए और उन्होंने अध्यक्ष पति के खराब रवैये के प्रति विरोध जताते हुए कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बीते दिनों अध्यक्ष पति घनश्याम साहू ने पालिका के कक्ष में बैठकर सभासद के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी, साथ ही कर्मचारियों से कहा था कि विरोध कर रहे सभासदों को पालिका में सम्मान नहीं दिया जाए और न ही उन्हें कुर्सी मुहैैया कराई जाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके मद्देनजर वह बोर्ड बैठक में कुर्सी नहीं ले रहे हैं, साथ ही जूट के बोरा लेकर आए हैं। इसके बाद वे लोग फर्श पर बैठ गए। इससे बैठक में असहज स्थिति बन गई। कुछ सभासद असंतुष्ट सभासदों के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने सभी से फर्श पर बैठने का आग्रह किया जिस पर अध्यक्ष रजनी साहू ने हामी भर दी। इसके बाद पूरी बैठक फर्श पर ही चली। असंतुष्ट सभासदों ने कई प्रस्तावों पर अपना विरोध जताया लेकिन अध्यक्ष के पास पर्याप्त बहुमत होने के चलते असंतुष्ट सभासदों का विरोध काम नहीं आया। इस तरह 21 सभासदों के समर्थन के चलते एजेंडा में रखे गए सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्राप्त हो गई।
पांच सभासद किसी बात को लेकर नाराज थे और वे जमीन पर बैठ गए। इस पर अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद भी जमीन पर बैठ गए। पूरी प्रक्रिया फर्श पर बैठकर चली।
मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
कुछ सभासदों ने एजेंडा में शामिल सभी प्रस्तावों का विरोध किया। वह नहीं चाहते कि शहर का विकास तेजी से हो, उनकी हर मामले में विरोध करने की आदत सी बन गई है। सभी प्रस्ताव 21-5 के मुकाबले पारित हो गए।
विज्ञापन
रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद द्वारा जनहित के कराए जा रहे कार्यों में हमें कोई आपत्ति नहीं है। उन प्रस्तावों पर आपत्ति है जिसमें पालिका के धन की जानबूझकर बर्बादी की जा रही है।
असंतुष्ट सभासद
प्रस्ताव संख्या 535 में पूरन साहू के मकान से मस्जिद के सामने तक सीसी सड़क व नाली निर्माण बोर्ड बैठक में लाया गया है। पूरन साहू एवं मस्जिद के मध्य उनका मकान है। वहीं, वार्ड में कई सड़कें व नाली बनने योग्य हैं। यदि यह सड़क पक्की हो जाएगी तो इससे वार्ड में गलत संदेश जाएगा। बोर्ड के गठन से लेकर अब तक केवल वार्ड में दो सड़कें ही बनवाई हैं, जिसका उन्होंने विरोध किया है। वार्ड में जिन स्थानों पर पक्की सड़क की सख्त जरूरत है, पहले उन्हें बनवाया जाए।
रामबाबू यादव, वार्ड नंबर तीन, नेहरू नगर