{"_id":"60d635428ebc3ed78150ca32","slug":"padari-cheakdam-work-start-jhansi-news-jhs1980032103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के जरिए पाडरी चेकडैम के पुनरुद्धार का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के जरिए पाडरी चेकडैम के पुनरुद्धार का काम शुरू
विज्ञापन
झांसी। करीब दस साल से चोक पड़ा पाडरी चेकडैम का पुनरुद्धार कराया जा रहा है। मनरेगा के जरिए आज से काम शुरू करा दिया गया। इस चेकडैम की मदद से आसपास की करीब ढाई सौ हेक्टेयर असिंचित भूमि की रबी सीजन में भी सिंचाई हो सकेगी। पिछले कई वर्षों से चेकडैम के लगातार सिल्टेड होते जाने की वजह से यहां पानी नहीं भर पा रहा था। अभियंताओं का दावा है कि इसकी मदद से भूजल को रिचार्ज करने में भी मदद मिलेगी।
बड़ागांव ब्लॉक के बूढ़ा नाले पर स्थित पाड़री चेकडैम करीब बीस वर्ष पहले बनवाया गया था। इसकी लंबाई 1.87 किमी है। लेकिन बाद में सीपरी रजवाहा आरंभ होने से पानी का भंडारण धीमे-धीमे करके खत्म हो। इस चेकडैम का ही डूब क्षेत्र 84.04 हेक्टेयर था। यहां 29.79 मिलियन घनफुट पानी एकत्र किया जाता था। इससे आसपास के 24 से अधिक गांव के लोगों को पीने के पानी के साथ ही सिंचाई की भी सहूलियत मिलती थी। इसकी उपयोगिता को देखते हुए चेकडैम का फिर से पुनरुद्धार कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग के झांसी प्रखंड, बेतवा नहर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक बरसाती नाले को ठीक कराने के साथ ही चेकडैम के स्लैप पर मिट्टी का काम, जंगल की सफाई, चेकडैम के अप स्ट्रीम में नाले के सेक्शन की सफाई समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। इस काम में करीब 5.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसका पूरा काम मनरेगा के जरिया कराया जाएगा। पंद्रह जुलाई तक यह काम करा लिया जाएगा। शैलेष कुमार, सीडीओ।