फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PAC's twelve-storey building will be completed by June

जून तक पूरी हो जाएगी पीएसी की बारह मंजिला इमारत

Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
PAC's twelve-storey building will be completed by June
झांसी। राजगढ़ में 33वीं वाहिनी पीएसी परिसर में निर्माणाधीन बारह मंजिला इमारत को जून तक हर हाल में पूरा करा लेने के निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) पूर्वी जोन बीआर मीना ने दिए हैं। एडीजी बुधवार को यहां वाहिनी के वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छावनी का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एडीजी ने सुबह जवानों की परेड भी देखी। जवानों को नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी। एडीजी ने सामूहिक रूप से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। एडीजी ने पीएसी जवानों को जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951, आरटीआई एक्ट 2005, साइबर लॉ समेत अन्य अधिनियमों में हो रहे संशोधनों के बारे में नियमित अपडेट रहने की जरूरत बताई। उन्होंने सीपीसी कैंटीन, राशन शॉप चक्की, एमटी शाखा, पीएमएस, वाहिनी क्वार्टर एवं प्रशासनिक भवन का जायजा लिया। इसके पहले उन्होंने भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्घाजंलि दी। इस दौरान सेनानायक केपी यादव, सहायक सेनानायक कर्ण सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

13.56 करोड़ की लागत से बन रही इमारत
ललितपुर रोड पर पीएसी की 12वीं मंजिली बैरक बन रही है। इसमें पीएसी जवानों के रहने की व्यवस्था रहेगी। इमारत का निर्माण करीब 3318 वर्ग मीटर भूखंड पर हो रहा है। प्रत्येक मंजिल पर डोरमेट्री बनेगी। करीब 13.56 करोड़ की लागत से तैयार हो रही इस इमारत का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इसमें करीब दो सौ जवानों के रहने की व्यवस्था होगी। बारह मंजिली इमारत में चढ़ने-उतरने के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएगी। यहां दो सीढ़ियां भी होंगी। प्रथम तल में मनोरंजन, जिम हॉल का इंतजाम रहेगा। पिछले साल ही इसका निर्माण आरंभ हुआ था। जून 2022 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed