फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PAC deployed in both the colleges after the uproar

Jhansi News: बवाल के बाद दोनों कॉलेजों में पीएसी तैनात

Sat, 04 Nov 2023 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
PAC deployed in both the colleges after the uproar
फालोअप
विज्ञापन

- मेडिकल और पैरामेडिकल कॉलेज में तीन-तीन दरोगा और 10-10 सिपाही भी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बवाल के बाद सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज में पीएसी तैनात कर दी गई है। दोनों ही संस्थानों में तीन-तीन दरोगा और 10-10 सिपाही की भी तैनाती कर दी गई है।
शुक्रवार को एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग छात्रों के बीच मारपीट के बाद बवाल से मेडिकल और पैरामेडिकल कॉलेज में माहौल गरम है। दोनों ही कोर्सों के छात्र एक-दूसरे से खुन्नस रखे हुए हैं। चूंकि, मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की कमी होने की वजह से एमबीबीएस छात्रों को पैरामेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में ठहराया गया है। ऐसे में फिर से दोनों कोर्सों के छात्रों के बीच संघर्ष न हो जाए, इसे ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों ही कॉलेजों में तीन-तीन दरोगा, सात-सात पुरुष और तीन-तीन महिला सिपाही समेत सात-सात पीएसी जवान तैनात कर दिए गए हैं।

सुबह ही कॉलेज पहुंचे पुलिस अफसर
बवाल के अगले ही दिन शनिवार को एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ राजेश राय, कोतवाल तुलसीराम पांडेय समेत पुलिस फोर्स सुबह 10 बजे ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। काॅलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, उप प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह, पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन के साथ बैठक की। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed