{"_id":"67d3143c75c2e4e74b09512c","slug":"pac-and-qrt-will-be-deployed-at-five-points-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-512741-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पांच प्वाइंट पर तैनात रहेगी पीएसी और क्यूआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पांच प्वाइंट पर तैनात रहेगी पीएसी और क्यूआरटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। होली और जुमे की नमाज एक दिन होने की वजह से शुक्रवार को पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पांच प्वाइंट पर पीएसी और क्यूआरटी तैनात की जाएगी। इसके अलावा, जगह-जगह बैरियर लगाकर जांच की जाएगी।
शुक्रवार को महानगर में पुलिस और पीएसी के लगभग आठ सौ कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस दफ्तरों में कार्यरत कर्मियों की ड्यूटी भी फील्ड में लगाई जाएगी। इसके अलावा, थाने की पुलिस भी फील्ड में रहेगी। कसाई मंडी, चित्रा चौराहा, सैंयर गेट बाहर और पुलिया नंबर नौ में क्यूआरटी और पीएसी की टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में पुलिस लगातार भ्रमणशील रहेगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन