{"_id":"6165ec228ebc3e298800eb1a","slug":"oxygen-plant-will-be-installed-in-railway-hospital-jhansi-news-jhs2064767105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा से अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं हो सकेगी। सिलिंडर बदलने का झंझट भी नहीं रहेगा। इसी तरह डबरा से आंतरी, ग्वालियर से बानमोर तथा बीना से बसई के बीच तीसरी पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया है। मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होते ही दिसंबर तक इन सेक्शनों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार को पिछले छह माह की उपलब्धियां गिनाते हुए डीआरएम आशुतोष ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि झांसी कानपुर डबल ट्रैक पर चौराह, मलासा और पुखरायां के बीच का सेक्शन यातायात के लिए खोल दिया गया है। अगले चरण में नंदखास, मोंठ, एरच रोड व पिरौना के बीच लाइन चालू की जाएगी। अभी तक डबल ट्रैक पर 206 किलोमीटर में से 123 किलोमीटर रास्ता खोला जा सका है। उन्होंने बताया कि झांसी से बांदा, झांसी से बीना और झांसी से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन चालू होने के बाद जल्द ही झांसी से आगरा के बीच चलाई जाएगी। ग्वालियर-श्योरपुरकलां छोटी लाइन को बड़ी में बदलने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। इस काम को धरातल पर शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार सेंगर, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित मौजूद रहे।
मंडल में छह माह की उपलब्धियां
----------------------------
- खजुराहो से महोबा के बीच 64 किलोमीटर में ओएचई लाइन चालू की गई।
- बिरलानगर से उदीमोर के बीच ओएचई लाइन चालू की गई।
- झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो- तीन पर लिफ्ट चालू की गई।
- झांसी कोलकाता एक्सप्रेस में एलएचबी कोच जोड़े गए।
- मालभाड़े से 377 करोड़ व यात्री यातायात से 265 करोड़ आय अर्जित की गई।
- ललितपुर स्टेशन मालगोदाम पर 24 घंटे लदान की सुविधा शुरू की गई।
- अप और डाउन की दस मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
- बिजौली, खजराहा, बबीना, चौराह, पुखरायां, मलासा, सोनी, गोहद रोड, कटारा रोड स्टेशन को इलेक्ट्रानिक इंटर लॉकिंग से जोड़ा गया।
- रेलवे अस्पताल में लिफ्ट की स्थापना।