{"_id":"60807abf8ebc3e8db97d1e7a","slug":"oxygen-crises-100-opration-postponed-reporters-news-jhs193619247","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन का अकाल, झांसी में टल गए सौ से ज्यादा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन का अकाल, झांसी में टल गए सौ से ज्यादा ऑपरेशन
Thu, 22 Apr 2021 03:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:36 AM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत
- फोटो : pixabay
जिले में एक बार फिर ऑक्सीजन का जबरदस्त अकाल हो गया है। इस कारण प्राइवेट हॉस्पिटलों में सौ से ज्यादा ऑपरेशन टल गए हैं। कोविड अस्पताल को ही ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। डॉक्टर फिलहाल अब इमरजेंसी सर्जरी ही कर पाएंगे।
विज्ञापन
झांसी में प्रतिदिन 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत है। इसमें से अकेले मेडिकल कॉलेज में ही 24 घंटे में 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का इस्तेमाल हो जाता है। जबकि, झांसी में 24 निजी अस्पतालों को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया गया है। यहां एल-2 लेवल वाले अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा जाता है। कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से संक्रमित सामने आने पर ऑक्सीजन की मांग भी काफी बढ़ी है। इस कारण मांग के अनुसार आपूर्ति काफी कम हो पा रही है।
विज्ञापन
झांसी में सोमवार रात को आठ मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई थी। जबकि, मंगलवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे बुधवार को निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते डॉक्टरों ने बिना इमरजेंसी वाले ऑपरेशन टाल दिए। इसमें हड्डी, ईएनटी, सर्जरी, गायनी आदि विभागों के ऑपरेशन शामिल रहे। इस कारण ये रहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता कोविड मरीजों के लिए बनी रहे। डॉक्टरों ने मरीजों को एक-दो हफ्ते बाद का समय दे दिया है। हालांकि, औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात तक आठ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई हो जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी टले थे ऑपरेशन
झांसी में ऑक्सीजन की कमी होना सोमवार से शुरू हुआ है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता कम हो जाने पर नर्सिंगहोमों ने मरीजों को भगाना शुरू कर दिया। हाल ये रहा कि एक मरीज को तो परिजनों ने कई घंटे तक एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। इसके बाद ग्वालियर लेकर चले गए। तब भी कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन टाल दिए थे।
ऑक्सीजन का टैंकर गांधीनगर से चल चुका है। बुधवार देर रात तक टैंकर आ जाएगा। इसमें आठ मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
- अतुल उपाध्याय, सहायक आयुक्त औषधि।