{"_id":"58ac91604f1c1b0a53b24860","slug":"own-veteran-leader-now-turn-votrji","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेता दिखा चुके दम, अब वोटरजी की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता दिखा चुके दम, अब वोटरजी की बारी
jhansi
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नेता दिखा चुके दम, अब वोटरजी की बारी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार का शोर मंगलवार की शाम 5 बजे थम गया। 23 फरवरी को मतदान होगा। उम्मीदवार और उनके समर्थक पिछले एक महीने से प्रचार में जुटे थे। वे अब मतदान के लिए रणनीति तय कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी मतदान की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। पोलिंग पार्टियां मुस्तैद हैं। अब जिले के 14 लाख से अधिक वोटरों की बारी है। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोग मतदान कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। बिजली के कनेक्शन करा दिए गए हैं।
ताकि बुजुर्गों को दिक्कत न हो
अबकी बार मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। दिव्यागों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए ट्राईसाइकिल की सुविधा मिलेगी। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप बनाए गए हैं। जिले में लगभग आठ हजार दिव्यांग वोटर हैं।
विज्ञापन
दस मिनट में पहुंचेगी ईवीएम
यदि किसी मतदान केंद्र पर किसी ईवीएम में खराबी आ जाती है तो पांच से दस मिनट के भीतर वहां दूसरी पहुंचा दी जाएगी, ताकि मतदाताओं का समय खराब न हो। ईवीएम जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रहेंगी।
सवेतन अवकाश
23 फरवरी को मतदान दिवस के दौरान सवेतन अवकाश घोषित किया गया है। यह सुविधा इसलिए है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी मतदान कर सकें।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे
मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की खास निगाह रहेगी। लोकल पुलिस मतदान की व्यवस्था देखेगी, जबकि मतदान केंद्रों पर बाहर का पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
इतने मतदाता
जिले में मतदाताओं की संख्या 14,61,733 है। इसमें से 7,85,154 पुरुष और 6,74,399 महिला वोटर हैं। अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता 58 हैं।
26 हजार नए मतदाता
मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने के अभियान के दौरान 64,016 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। 36,857 लोगों के नाम हटाए गए। इस तरह 26,712 नए वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सर्वाधिक मतदाता मऊरानीपुर में
जिला की मऊरानीपुर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 4,01,576 मतदाता हैं। इसके अलावा झांसी क्षेत्र में 3,96,911, गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 3,38,140 मतदाता व बबीना विधानसभा क्षेत्र में 3,22,984 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वोटरों पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र - बबीना
कुल वोटर - 3,23,256
महिला - 1,48,104
पुरुष - 1,74,868
विधानसभा क्षेत्र - झांसी
कुल वोटर - 3,97,844
महिला - 2,61,023
पुरुष - 2,88,408
विधानसभा क्षेत्र - मऊरानीपुर
कुल वोटर - 4,02,006
महिला - 1,87,618
पुरुष - 2,13,944
विधानसभा क्षेत्र का नाम - गरौठा
कुल वोटर - 3,38,627
महिला वोटर - 1,55,945
पुरुष वोटर - 1,82,183